एक्सप्लोरर

बवाना By-Election Result: 24 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीती आप, बीजेपी दूसरे नंबर पर

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल एकबर फिर खुद को साबित कर दिया है. दिल्ली की बवाना सीट के लिए हुए विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है.

 नई दिल्लीः  आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल एकबार फिर खुद को साबित कर दिया है. दिल्ली की बवाना सीट के लिए हुए  विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है. आप ने  24 हजार वोटों के अंतर से ये चुनाव जीता है. वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर तो कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही. आप ने की शानदार वापसी शुरुआती चरण में कांग्रेस ने पहले नंबर पर बढ़त बनाए रखी तो बीजेपी दूसरे और आप तीसरे नंबर पर रही. लेकिन  कुछ चरणों के बाद आप ने जबरदस्त वापसी की और नंबर वन पर बनी रही. इसके बाद बीजेपी की स्थिति में भी बेहतरी दिखी और वह दूसरे नंबर पर आ गई. इनसब के बीच शुरुआती चरणों में कांग्रेस के लिए उम्मीद की एक किरण जगी थी लेकिन चंद चरणों के बाद कांग्रेस पिछड़ी और फिर वापसी नहीं कर पाई.  आखिरकार नतीजे आने पर आम आदमी पार्टी पहले नंबर पर , बीजेपी दूसरे नंबर पर और कांग्रेस तीसरे नंबर की पार्टी बनकर पिछड़ गई. ये सीट आम पार्टी के विधायक रहे वेदप्रकाश के बीजेपी में चले जाने के बाद खाली हुई . बीजेपी की ओर से वेदप्रकाश ही उम्मीदवार हैं.

   जानें किस चरण में कौन सी पार्टी रही आगे

  • आप की बड़ी जीत; 24 हजार वोटों के अंतर से BJP को हराया , कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही.
  • 26वां चरण,  आम आदमी पार्टी- 58209, बीजेपी-34501 और कांग्रेस- 30758 के साथ तीसरे नंबर पर है.
  • 24वां चरण,  आम आदमी पार्टी- 53465, बीजेपी-31064 और कांग्रेस- 28634 के साथ तीसरे नंबर पर है.
  • 23वें चरण में बड़े अंतर से आम आदमी पार्टी सबसे आगे और बीजेपी दूसरे नंबर पर आई. आम आदमी पार्टी- 51070, बीजेपी-29595 और कांग्रेस- 28126 के साथ तीसरे नंबर पर है.
  • 22वें चरण की मतगणना में बीजेपी के लिए अच्छी खबर, पहले नंबर पर आम आदमी पार्टी वहीं दूसरे नंबर पर आई बीजेपी. पिछड़ी कांग्रेस. आप- 48366, बीजेपी- 28236 और कांग्रेस- 27596
  • 21वें चरण में तेजी बढ़त लेती आम आदमी  पार्टी. आप- 47554, कांग्रेस-27090, बीजेपी- 26406 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है.
  • 20वें चरण की मतगणना में आम आदमी पार्टी आगे, आप- 45688, कांग्रेस-26559, बीजेपी- 25099 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है.
  • 19वें चरण की मतगणना में आम आदमी की जबरदस्त बढ़त, आप- 42942, कांग्रेस-25885, बीजेपी- 23949 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर
  • 18वें चरण की मतगणना में आम आदमी की जबरदस्त बढ़त, आप 40402 वोटों के साथ सबसे आगे, कांग्रेस 25187 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और बीजेपी 22750 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर
  • 17वें चरण में जीत की ओर आगे बढ़ती  आम आदमी पार्टी, आप को- 36878, कांग्रेस कोे- 24648 और बीजेपी को- 21992  वोट मिले.
  • 16वें राउंड में आम आदमी पार्टी को निर्णायक बढ़त मिली. आम आदमी पार्टी-34653, कांग्रेस-23736 और बीजेपी- 21378 वोटों से सबसे आगे.
  • 15वें चरण में आम आदमी पार्टी साढ़े सात हजार से वोटों से आगे है. आम आदमी पार्टी-30770, कांग्रेस-23327 और बीजेपी-20545 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है.
  • 14वें चरण में आम आदमी पार्टी ने बढ़त और बढ़ा ली है. आम आदमी पार्टी- 27647, कांग्रेस-22936 और बीजेपी-19542 वोटों के साथ अभी भी सबसे पीछे चल रही है.
  • 12वें चरण में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त वापसी, आम आदमी पार्टी- 23216, कांग्रेस-21848 और बीजेपी-16561 वोटों के साथ सबसे पीछे.
  • 11वें राउंड में कांग्रेस सबसे आगे, कांग्रेस-20914, आम आदमी पार्टी 20785 वोट, और बीजेपी 15346 वोटों के साथ सबसे पीछे.
  • 10वें चरण में कांग्रेस की वापसी, अब निकली सबसे  आगे, कांग्रेस - 19387, आम आदमी पार्टी 19095 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर, तीसरे नंबर पर 14136 वोटों के साथ बीजेपी
बवाना By-Election Result: 24 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीती आप, बीजेपी दूसरे नंबर पर
  • नौवें चरण में आम आदमी पार्टी सबसे आगे. आम आदमी पार्टी को 17785 वोट,  कांग्रेस 15640 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर तो बीजेपी 11806 वोटों के साथ सबसे पीछे है.
  • आठवें चरण में बड़ा-उलटफेर, आम आदमी पार्टी ने की जबरदस्त वापसी. कांग्रेस को पछाड़ कर निकली सबसे आगे, आम आदमी पार्टी 15979 वोट, कांग्रेस-15640 वोट और बीजेपी 11806.
  • सातवें चरण में कांग्रेस 14791 वोटों के साथ सबसे आगे, आम आदमी पार्टी की इस चरण में 12740 वोटों के साथ जबरदस्त वापसी, तीसरे नंबर पर 10645 वोटों के साथ बीजेपी
  • छठवें चरण में कांग्रेस 13182 वोटों के साथ सबसे आगे, बीजेपी 9745 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और आम आदमी पार्टी 9499 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर.
  • पांचवे चरण में कांग्रेस 11097 वोटों के साथ सबसे आगे, बीजेपी 8511 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और आम आदमी पार्टी 7204 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर.
  • बवाना उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 8996 वोटों के साथ सबसे आगे, बीजेपी 6899 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और आम आदमी पार्टी 6256 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है.
बवाना By-Election Result: 24 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीती आप, बीजेपी दूसरे नंबर पर
  • तीसरे राउंड की गिनती में कांग्रेस सबसे आगे वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर पहुंच गई है और आम आदमी पार्टी सबसे पीछे है.
  • कांग्रेस 6355, बीजेपी 5145 और आम आदमी पार्टी के खाते में 5081 वोट.
  • कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार दूसरे राउंड में 3796 वोटों के साथ सबसे आगे, दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी  3451 वोट के साथ और बीजेपी तीसरे नंबर पर 3154 वोटों के साथ.
  •  अबतक के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस पहले नंबर पर है, आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर और बीजेपी तीसरे नंबर पर खड़ी 
  • कांग्रेस के खाते में 2108,  आप के खाते में  1906  और  बीजेपी के खाते में 1687 वोट अबतक आए.
  •  बवाना उपचुनाव की गिनती के पहले राउंड में कांग्रेस आगे, AAP दूसरे, BJP तीसरे नम्बर पर.
  • बवाना उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरु.
इस चुनाव में बीजेपी की ओर से वेदप्रकाश, आम आदमी पार्टी की ओर से रामचंद्र और कांग्रेस की ओर से सुरेंद्र कुमार मैदान में हैं. इन्हीं तीनों के बीच कांटे की टक्कर है. बीजेपी के उम्मीदवार वेदप्रकाश कभी आम आदमी पार्टी से विधायक थे, लेकिन पार्टी से इस्तीफा देकर उन्होंने कमल पकड़ लिया, जिसकी वजह से यहां दोबारा चुनाव कराना पड़ा. ये पढ़ें-जानें- क्यों अहम है बीजेपी, कांग्रेस और आप के लिए दिल्ली में बवाना उपचुनाव

क्यों अहम था बवाना उपचुनाव ?

दिल्ली नगर निगम चुनाव में हार के बाद ये उपचुनाव आम आदमी पार्टी के लिए कड़ी परीक्षा थी, जबकि कांग्रेस के लिए नींव तलाशने के लिए एक और मौका था. राजौरी विधानसभा उपचुनाव जीत चुकी बीजेपी ने जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था. ये सीट आम पार्टी के विधायक रहे वेदप्रकाश के बीजेपी में चले जाने के बाद खाली हुई . बीजेपी की ओर से वेदप्रकाश ही उम्मीदवार थे.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget