एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती है, ब्लैकमेलर की जमात है केजरीवाल की पार्टी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में होने वाला आंदोलन 'एक भारत और श्रेष्ठ भारत' के खिलाफ है.बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दों को और धार देने के लिए योगी आदित्यनाथ को प्रचार के लिए बुलाया है.

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ चार रैलियां की. इस दौरान उनकी रैलियों में जमकर भीड़ देखने को मिली. यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल एक ही हैं. दोनों पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं. कांग्रेस आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती है तो केजरीवाल शाहीन बाग जैसे आयोजन प्रायोजित करवाते हैं. अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर न बने इसके लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा डाला. केजरीवाल चाहते हैं कि निर्भया के गुनहगारों को फांसी न मिले. इसके लिए इनके लोग सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में होने वाला आंदोलन 'एक भारत और श्रेष्ठ भारत' के खिलाफ है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. दिल्ली के लोगों को अच्छी सड़क, मेट्रो, रैपिड रेल, शुद्ध एवं भरपूर पानी, बेहतर पर्यावरण चाहिए, शाहीन बाग नहीं. यह सारा काम सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है. लिहाजा तय भी आपको ही करना होगा. केजरीवाल का तो सारा पैसा शाहीन बाग जैसे आयोजनों में खर्च हो जाता है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सीएए के विरोध-प्रदर्शन के नाम पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले और सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले कांग्रेस और केजरीवाल गैंग के ही लोग थे. ऐसा करके वह क्या चाहते हैं? इनकी मंशा को समझें. रही बात बीजेपी की तो हम इसे मां मानते हैं और मां के आंचल पर दाग लगाने वालों को बख्शेंगे नहीं. उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनों के दौरान जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्तियों को क्षति पहुंचाई है, उनसे वसूली तो होकर ही रहेगी. यह शुरू भी हो गई है. ऐसा सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है. केजरीवाल और कांग्रेस नहीं.

योगी ने कहा कि हम किसी के शोषण में नहीं यकीन रखते, पर किसी को देश में अलगाववाद, उग्रवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा नहीं देने देंगे. कश्मीर में आतंकवाद कांग्रेस की देन है. डॉ. भीमराव आंबेडकर के विरोध और चेतावनी के बाद भी अपने राजनीतिक हित में कांग्रेस ने संविधान में अनुच्छेद-370 जोड़ा. बाद में संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस अनुच्छेद का पुरजोर विरोध करते हुए देश में एक निशान और एक विधान की मांग की.

योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जमकर तारीफ़ की. वे बोले एक झटके में अनुच्छेद 370 को खत्म कर आतंकवाद के जड़ में मट्ठा डालने का काम किया. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से पत्थरबाज गायब हो गए. आतंकवादी घुसपैठ की हिम्मत नहीं कर पा रहे. अगर किसी ने किया भी तो सेना के हमारे जांबाजों द्वारा मारा गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, केजरीवाल और विपक्ष के लोग लगातार भ्रम फैलाते रहे कि अनुच्छेद 370 हटा या श्रीराम मंदिर के पक्ष में फैसला आया तो खून की नदियां बहेंगी, पर हिला एक पत्ता नहीं. यूपी में तो एक मच्छर भी नहीं मरा. मैंने इस बाबत लोगों को भरोसा भी दिया था. योगी ने कहा कि अनुच्छेद-370 के खत्म होने के साथ ही पाकिस्तान में चल रही आतंकवाद की फैक्ट्रियों में भी ताले पड़ने लगे. ऐसे में पाकिस्तान के साथ केजरीवाल के भी पेट में मरोड़ होने लगा. यही वजह है कि पाकिस्तान का एक मंत्री केजरीवाल के लिए समर्थन की अपील कर रहा है. यह रिश्ता खुद में इस बात का सबूत है कि दाल में कुछ न कुछ तो काला है.

ब्लैकमेलर्स की जमात है आम आदमी पार्टी- योगी

सीएम योगी ने कहा कि केजरीवाल का काम लोगों को बेवकूफ बनाना है. हमारी सरकार मेरठ और हरिद्वार तक एक्सप्रेस-वे बनाना चाहती है. इसके लिए केंद्र और यूपी सरकार पैसा और अनापत्ति प्रमाण पत्र दे चुकी है. पर केजरीवाल की सरकार यह कहकर एनओसी नहीं दे रही कि इन सड़कों की जरूरत ही नहीं. इसी तरह दिल्ली से लेकर के मेरठ तक की रैपिड रेल के लिए भी केजरीवाल सरकार के पास पैसा नहीं है. पांच साल में केजरीवाल ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी निगरानी और नियंत्रण के लिए लोकपाल के गठन की बात कही थी. लोकपाल का गठन तो नहीं हुआ. आज सबसे भ्रष्ट और बेईमान मंत्री इन्हीं की सरकार में ही हैं. दरअसल, आम आदमी पार्टी राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ब्लैकमेलर्स की जमात है.

बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दों को और धार देने के लिए योगी आदित्यनाथ को प्रचार के लिए बुलाया है. योगी की पहचान एक आक्रामक हिंदू नेता की रही है. इसी पहचान के कारण तीन साल पहले उन्हें यूपी का मुख्यमंत्री बनाया गया था. वे 4 फ़रवरी तक दिल्ली के अलग-अलग इलाक़ों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. दिल्ली में बीजेपी शाहीन बाग के बहाने वोटरों का ध्रुवीकरण कराने में जुटी है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनावः चुनावी सीजन में फैल सकता था साम्प्रदायिक तनाव, पुलिस की तत्परता से शांत हुआ माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget