एक्सप्लोरर

दिल्ली की एयर क्वालिटी ‘खराब’ श्रेणी में बरकरार, कल और बिगड़ने की संभावना

सफर ने कहा कि यह पूर्वानुमान लगाया जाता है कि कल वायु की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगी. 23 अक्टूबर को बहुत खराब से खराब के बीच रहेगी.

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण का स्तर पिछले दिन के मुकाबले बदतर स्थिति में होने के बावजूद “खराब” श्रेणी में ही रहा. एक सरकारी एजेंसी की ओर से यह जानकारी दी गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार की सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 268 था जबकि मंगलवार को यह 223 दर्ज किया गया था.

गौरतलब है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था ‘सफर’ ने कहा, “यह पूर्वानुमान लगाया जाता है कि कल वायु की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगी और 23 अक्टूबर को बहुत खराब से खराब के बीच रहेगी.

सफर के अनुसार हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में कल (मंगलवार को) पराली जलाने की 849 घटनाएं हुई. सफर के अनुसार पराली जलाने का पीएम 2.5 के उत्सर्जन में आज 15 प्रतिशत योगदान रहा.” शहर में मंगलवार को एक्यूआई 223 था. यह सोमवार को 244 और रविवार को 254 दर्ज किया गया था.

दिल्ली सरकार ने ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ नामक प्रदूषण रोधी अभियान शुरू किया है जिसके तहत प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शहर के सौ यातायात सिग्नल पर 2,500 पर्यावरण मार्शलों की तैनाती की गई है. सरकार ने कहा है कि जागरूकता अभियान 15 नवंबर तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेगा और इस दौरान किसी का चालान नहीं किया जाएगा.

30 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को इस तारीख तक मिलेगा बोनस, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget