एक्सप्लोरर

Delhi Air Quality: जहरीली होती जा रही है दिल्ली की हवा, ‘बहुत खराब’ कैटगरी में जा सकती है एयर क्वालिटी

Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर से प्रदूषित होती जा रही है और ये बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकता है, इसे लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे है और जीआरएपी का दूसरा चरण लागू कर दिया गया है.

Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा की क्वालिटी फिर से दिन-दिन खराब होती जा रही है और कहा जा रहा है कि शनिवार तक दिल्ली-एनसीआर में हवा "बहुत खराब श्रेणी" में पहुंच जाएगी. वायु गुणवत्ता की भविष्यवाणी के साथ, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बुधवार को अधिकारियों को जीआरएपी के दूसरे चरण को लागू करने का निर्देश दिया, जिसमें होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों में कोयले और जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है.

इसके साथ ही आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, डीजल जनरेटर के उपयोग पर भी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण दो के तहत प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो कि स्थिति की गंभीरता के अनुसार राजधानी और इसके आसपास के वायु प्रदूषण विरोधी उपायों के लिए जरूरी है.

चार श्रेणियों में बांटी गई है एयर क्वालिटी

GRAP को दिल्ली में एयर क्वालिटी के हिसाब से चार चरणों में बांटा गया है. 'खराब' वायु गुणवत्ता (AQI 201-300) के मामले में पहला चरण; 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता (एक्यूआई 301-400) के लिए चरण दो; 'गंभीर' वायु गुणवत्ता (एक्यूआई 401-450) के लिए चरण तीन; और 'गंभीर प्लस' (एक्यूआई>450) के लिए चरण चार, ये चार श्रेणिया बनाई गईं हैं.

शनिवार तक एयर क्वालिटी सबसे खराब श्रेणी में जा सकती है

जीआरएपी के तहत कार्रवाई करने के लिए गठित उप-समिति ने बुधवार को एक बैठक में दिल्ली में विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता परिदृश्य की समीक्षा की.इस समीक्षा बैठक में यह नोट किया गया कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी रहने का पूर्वानुमान है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 22 अक्टूबर से 'बहुत खराब' श्रेणी में जा सकता है, क्योंकि हवा शांत रहने और राजधानी में स्थिर वायुमंडलीय स्थिति की भविष्यवाणी की गई है. 

 एनसीआर में भी लागू करना होगा जीआरएपी का दूसरा चरण

"इसके अलावा, 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार भी है इससे स्थिति और खराब होने की उम्मीद है. इसलिए, हवा की गुणवत्ता को और खराब होने से रोकने के प्रयास में, उपसमिति ने फैसला किया कि जीआरएपी के चरण II के तहत सभी तरह के उपाय किए जाएंगे. इसके साथ ही आदेश दिए गए हैं कि - 'बहुत खराब' ' वायु गुणवत्ता (दिल्ली AQI 3O1-4OO) - चरण I के तहत सभी कार्यों के अलावा, NCR में भी इसे तत्काल प्रभाव से,लागू किया जाए, जिसमें चरण दो के तहत होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों में तंदूर सहित कोयले और जलाऊ लकड़ी के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाए.

डीजल जेनरेटर पर लगाया गया प्रतिबंध

राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा से संबंधित गतिविधियों, राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं, दूरसंचार, डेटा सेवाओं, चिकित्सा, रेलवे और मेट्रो रेल सेवाओं, हवाई अड्डों, अंतर-राज्यीय बस टर्मिनलों, सीवेज उपचार से संबंधित आवश्यक सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटर के उपयोग की अनुमति नहीं है, इसके साथ ही डीजल जेनरेटर के पानी संयंत्र और पानी पंपिंग स्टेशन में भी उपयोग नहीं किया जाए.

चरण दो के तहत किए जाने वाले अन्य उपायों में हर दिन सड़कों की वैक्यूम-आधारित सफाई, धूल प्रदूषण को रोकने के लिए पानी का छिड़काव और निर्माण और विध्वंस स्थलों पर धूल नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करना शामिल है.

बता दें कि दिल्ली में लगातार चौथे दिन बुधवार को वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गयी और मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों ने कहा कि यह शनिवार तक ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में जा सकती है. पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 228 दर्ज किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'इस्तीफा दो', लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, PM आवास के बाहर भारी नारेबाजी
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget