एक्सप्लोरर

धुंध से ‘गैस चैंबर’ बनी दिल्ली, पार्किंग शुल्क चार गुना बढ़ा, घटेगा मेट्रो का किराया

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा की सरकारों से नाराजगी जताई. उसने सवाल पूछा कि इस तरह के हालात बनने का पूर्वानुमान होने के बाद भी रोकथाम के लिए कदम क्यों नहीं उठाये गये.

नई दिल्ली: पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में खेतों में जलती पराली से उठ रहे धुएं और यहां नमी के मेल से राजधानी आज ‘गैस चैंबर’ में तब्दील हो गयी. इसके चलते ने पार्किंग शुल्क में चार गुना वृद्धि करने और मेट्रो किराए कम करने समेत कुछ एहतियाती कदमों की घोषणा की. पंजाब और पड़ोसी हरियाणा में भी धुंध से मंगलवार को सामान्य जनजीवन पर असर पड़ते देखा गया.

धुंध से दिल्ली में दृश्यता का स्तर कम होने की वजह से ट्रेन और विमान परिचालन पर प्रतिकूल असर पड़ा. खराब आवोहबा की वजह से बाहर ही नहीं अंदर भी और यहां तक कि भूमिगत मेट्रो स्टेशनों पर भी लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार की शाम ऐलान किया कि राजधानी के प्राथमिक स्कूल कल बंद रहेंगे.

वहीं सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर बनाये गए पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण ने भी दिल्ली और आसपास के राज्यों को निर्देश दिया कि इस संकट की स्थिति में वाहन चलाने की ऑड-इवेन योजना की तरह के और कदम लागू करने की तैयारी शुरू की जाए. वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 के पैमाने पर 448 अंक के साथ गंभीर स्तर पर मापा गया. इस साल दूसरी बार यह इस श्रेणी में गया है. इससे पहले 20 अक्तूबर को दीवाली की आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर चरम पर था.

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा की सरकारों से नाराजगी जताई. उसने सवाल पूछा कि इस तरह के हालात बनने का पूर्वानुमान होने के बाद भी रोकथाम के लिए कदम क्यों नहीं उठाये गये.

दिल्ली सरकार प्रदूषण का स्तर अत्यधिक रहने तक स्कूलों को बंद रखने पर विचार कर रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली गैस चैंबर बन गयी है. हर साल इस अवधि में यही होता है. हमें पड़ोसी राज्यों में फसलों की पराली जलाने के मुद्दे का समाधान खोजना होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रदूषण के उच्च स्तर को देखते हुए मैंने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से कुछ दिन तक स्कूल बंद रखने पर विचार करने का अनुरोध किया है.’’

भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने दिल्ली में सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर आपात स्थिति बताते हुए सरकार से अपील की है कि स्कूलों में आउटडोर खेलों और अन्य ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए. बाद में वायु गुणवत्ता के स्तर की समीक्षा के लिए बुलाई गयी बैठक में ईपीसीए ने ऐलान किया कि ग्रेडिड रेसापांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) की गंभीर श्रेणी के तहत सभी कदमों को अगले नोटिस तक पूरे क्षेत्र में लागू किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा स्थिति
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा स्थिति
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
ED Action: ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, विदेशी फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
Indian Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget