एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: हर तरफ धुआं ही धुआं! AQI 422, स्कूल बंद, दम घोंट रही गैस चैंबर बनी दिल्ली

Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक कल शाम 4 बजे AQI 392 दर्ज किया गया था, यह संख्या एक घंटे बाद ही गंभीर श्रेणी में आ गई, जिसके बाद  रात 10 बजे तक यह संख्या बढ़कर 422 हो गई.

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली की हवा लगातार बद से बदतर होती जा रही है. दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 422 पहुंच गया है. लोग जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर हैं. आलम ये है कि डॉक्टर्स ने भी अब पॉल्यूशन से बचने के लिए सलाह देनी शुरू कर दी है. खासकर बच्‍चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्‍यादा सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. 

पिछले कई दिनों से दिल्ली का एक्यूआई लगातार खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा था, लेकिन अब हालात और ज्यादा बुरे हो गए हैं. चारों तरफ धुआं ही धुआं है. राजधानी के कई इलाकों में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के स्तर को पार कर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शाम 4 बजे  AQI 392 दर्ज किया गया था, यह संख्या एक घंटे बाद ही गंभीर श्रेणी में आ गई, जिसके बाद रात 10 बजे तक यह संख्या बढ़कर 422 हो गई.

प्रदूषण को लेकर आज 12 बजे बैठक
दिल्ली में प्रदूषण के मद्देनजर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है, इस बैठक में GRAP-3 को कड़ाई से लागू कराने को लेकर चर्चा होगी. पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, जिन क्षेत्रों में एक्यूआई 400 के स्तर को पार कर गया है, उनमें आनंद विहार (450), बवाना (452), बुराड़ी क्रॉसिंग (408), द्वारका सेक्टर 8 (445), जहांगीरपुरी (433), मुंडका (460), एनएसआईटी द्वारका (406), नजफगढ़ (414), नरेला (433), नेहरू नगर (400), न्यू मोती बाग (423), ओखला फेज 2 (415), पटपड़गंज (412), पंजाबी बाग (445), आर के पुरम (417), रोहिणी ( 454), शादीपुर (407) और वज़ीरपुर (435) शामिल हैं.  

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है. केंद्र सरकार की प्रदूषण नियंत्रण योजना के तीसरे चरण के तहत दिल्ली में हल्के वाणिज्यिक वाहनों, डीजल से चलने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया. इसके साथ ही आज और कल दिल्ली के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन पर भी रोक लगा दी गई है.

यह भी पढ़ें:-

अखिलेश यादव के बाद नीतीश कुमार ने I.N.D.I.A. में कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल, पार्टी बोली- 5 राज्य भी महत्वपूर्ण 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hydrogen Fuel Train: PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देगा होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देगा होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget