एक्सप्लोरर

Server Hacking Case: दिल्ली AIIMS सर्वर हैकिंग मामले में बड़ा खुलासा, चीन से जुड़े हैं तार! रिपोर्ट से होगा पर्दाफाश

Delhi AIIMS Server Hacking Case: दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) के अलग-अलग कुछ सर्वर हैक किए गए थे, जिनमें से कुछ को रिकवर कर लिया गया है.

Delhi AIIMS Server Hacking Case: दिल्ली एम्स (AIIMS) सर्वर हैकिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले के तार दूसरे देश से जुड़े हुए नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि इसकी साजिश चीन से हुई है. दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इन्फेक्टेड सर्वर को सेंट्रल फॉरेंसिक लैब भेजा हुआ है. जल्द ही इसकी रिपोर्ट आ सकती है. रिपोर्ट आने के बाद हैकिंग के सोर्स का पर्दाफाश होगा. 

बता दें कि दिल्ली एम्स के अलग-अलग कुछ सर्वर हैक किए गए थे, जिनमें से कुछ को रिकवर कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस आधिकारिक तौर पर अभी इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर रही है. सूत्रों से खबर है हांगकांग (Hong Kong) के जरिये साजिश हो सकती है. 

'हैकिंग के पीछे हो सकती है बड़ी साजिश'

वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि एम्स का सर्वर 8 दिन तक हैक रहना कोई मामूली घटना नहीं है. इस सर्वर हैकिंग के पीछे बड़ी साजिश होने की संभावना है. ऐसे मामलों को लेकर डिजिटल डाटा प्रोटेक्शन बिल लाया जाएगा. वहीं, एम्स (AIIMS) सर्वर हैकिंग को लेकर साइबर एक्सपर्ट शैलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अस्पताल के सिस्टम में स्वास्थ्य से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियां होती हैं, जिसमें बाहरी देशों की नजर रहती है. 

क्या है पूरा मामला

एम्स का सर्वर 23 नवंबर की सुबह 7 बजे डाउन हुआ था. 24 घंटे बाद भी सर्वर ठीक नहीं हो पाने के बाद एम्स के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी. एम्स की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था. इस मामले को दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन (IFSO) यूनिट को सौंप दिया गया था. इसके बाद कई दिनों तक मेडिकल संस्था का डिजिटल कामकाज काफी प्रभावित रहा. 

नए सॉफ्टवेयर किए गए अपलोड 

इसके बाद दिल्ली एम्स की मेडिकल सुविधाओं में लगे लगभग सभी 5,000 से ज्यादा कंप्यूटरों को फॉर्मेट कर नए सॉफ्टवेयर, एंटीवायरस और फायरवॉल को अपलोड किया गया. खबर है कि हैकर्स ने संस्थान से क्रिप्टो करेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस बात से इनकार किया था. 

ये भी पढ़ें: 

Mathura: हिंदू महासभा ने शाही ईदगाह में हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति मांगी, मथुरा में धारा-144 लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget