एक्सप्लोरर

AAP के घर में लगी आग, जानें कौन है किसके साथ ?

नई दिल्ली: दिल्ली में एमसीडी चुनावों के बाद से आम आदमी पार्टी को अंतर्कलह से जूझना पड़ रहा है. पार्टी के बड़े नेताओं ने अब एक-दूसरे के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. जिससे पार्टी में दरार पड़ती दिखाई दे रही है. ताजा विवाद अमानतुल्लाह खान के एक बयान से हुआ है जो उन्होंने कुमार विश्वास के खिलाफ दिया है. आज शाम केजरीवाल के घर PAC की बैठक अमानतुल्लाह ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग हमारी पार्टी में दरार पैदा कर रहे हैं. साथ ही खान ने कुमार विश्वास पर भी आरोप लागए थे. हालांकि इसके ठीक बाद केजरीवाल का ट्वीट आया था कि ‘कुमार विश्वास मेरे छोटे भाई हैं.’ बता दें कि अमानतुल्लाह आप की पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर केमेटी) के सदस्य हैं. आज शाम केजरीवाल के घर पर पीएसी की अहम बैठक भी होने वाली है. Kejriwal कुमार विश्वास के खेमे में आधे से ज्यादा विधायक आदर्श शास्त्री ने भी कुमार विश्वास को पार्टी संयोजक बनाने पर सहमति जताई है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि इस पर फैसला खुद केजरीवाल को करना है. खबरों के मुताबिक, कुमार विश्वास के खेमे में आधे से ज्यादा विधायक हैं. खान को बाहर का रास्ता दिखाने की कवायद शुरू हो गई है और उन्हें पीएसी से बाहर करने की मांग वाली चिट्ठी लिखी गई है. किस खेमे में कौन ? कुमार विश्वास के खेमे में जो विधायक हैं उनमें कपिल मिश्रा, आदर्श शास्त्री, राजेश ऋषि, सोमनाथ भारती प्रमुख हैं. वहीं, दूसरे खेमें में संजय सिंह, केजरीवाल के राजनीतिक सलाहकार आशीष तलवार, आशीष खेतान और आशुतोष जैसे नेता हैं. अमानतुल्लाह का दीमागी संतुलन बिगड़ा- इमरान हुसैन दिल्ली सरकार में मंत्री और विधायक इमरान हुसैन ने केजरीवाल और विश्वास को राम लक्ष्मण की जोड़ी बताते हुए कहा कि अमानतुल्लाह का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है. उन्होंने कहा है कि अमानतुल्लाह ने खबरों में बने रहने के लिए ये बयान दिया है. AAP के घर में लगी आग, जानें कौन है किसके साथ ? अमानतुल्लाह पर हो कार्रवाई- हाजी इशराक खान वहीं आप विधायक हाजी इशराक खान ने कहा है कि अमानतुल्लाह खान को पार्टी से निकालने के लिए 40 विधायकों ने केजरीवाल को खत लिखा है. अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे. आप विधायक अलका लांबा ने भी कहा कि अगर अमानतुल्ला को किसी तरह की जानकारी थी तो पहले उन्हें पार्टी के फोरम पर रखना चाहिए था. AAP के घर में लगी आग, जानें कौन है किसके साथ ? पार्टी के अंदर दलाल हैं जिनकी सफाई होनी चाहिए: आदर्श शास्त्री द्वारका से विधायक आदर्श शास्त्री ने अमानतुल्लाह के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा है कि पार्टी अमानत को जवाबतलब करे. आदर्श शास्त्री ने बड़ा बयान देते हुए बिना किसी का नाम लिए ये कहा कि पार्टी के अंदर दलाल हैं जिनकी सफाई होनी चाहिए. आप में केजरीवाल की जगह कोई और संयोजक बन सकता है मंत्री कपिल मिश्रा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में आप में केजरीवाल की जगह कोई और संयोजक बन सकता है. कपिल मिश्रा ने कहा कि पार्टी में इस बात पर मंथन हो रहा है कि संगठन की जिम्मेदारी कौन देखेगा और सरकार की जिम्मेदारी कौन? यानी साफ है कि संयोजक बदलने की तैयारी शुरू हो गई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलीम डोला ड्रग्स नेटवर्क पर ED का शिकंजा, मुंबई-सूरत समेत कई शहरों में रेड, दुबई तक काला साम्राज्य
सलीम डोला ड्रग्स नेटवर्क पर ED का शिकंजा, मुंबई-सूरत समेत कई शहरों में रेड, दुबई तक काला साम्राज्य
JEE Advanced 2026 पोर्टल में साइबर सेंध का दावा, IIT Roorkee ने स्वीकार की तकनीकी चूक
JEE Advanced 2026 पोर्टल में साइबर सेंध का दावा, IIT Roorkee ने स्वीकार की तकनीकी चूक
Explained: कैसे AI की रेस में पिछड़ता गया भारत? चीन, साउथ कोरिया और ताइवान जैसे देशों के पास कौन सी संजीवनी बूटी
कैसे AI की रेस में पिछड़ता गया भारत? चीन, जापान और ताइवान जैसे देशों के पास कौन सी संजीवनी बूटी
ममता बनर्जी की TMC की मुश्किलें नहीं हो रही खत्म! फिरहाद हकीम के बाद एक और मेयर ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी की TMC की मुश्किलें नहीं हो रही खत्म! फिरहाद हकीम के बाद एक और मेयर ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget