एक्सप्लोरर

दिल्ली: गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ गिरने से 2 की मौत, बड़ा सवाल- जिम्मेदार कौन?

दिल्ली और यूपी को जोड़ने वाले एनएच 24 के पास बना कूड़े का पहाड़ हमेशा विवादों में रहा है. नियमों के मुताबिक, डंपिंग ग्राउंड की ऊंचाई 20 मीटर से ऊपर नहीं होनी चाहिए. लेकिन ये 60 मीटर ऊंचा है. पिछले साल कूड़े के इस पहाड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था.

नई दिल्ली: दिल्ली में कूड़े और उसके खतरों पर एबीपी न्यूज लगातार देश को जानकारी देता आया है. हाईकोर्ट के आदेश पर एबीपी न्यूज ने कई बार दिल्ली में कूड़े की जांच की और रिपोर्ट भी दी, फिर भी सरकारों की नींद नहीं खुली और फिर वही हुआ जिसका डर था. दिल्ली के गाजीपुर में कल कूड़ा डंपिंग ग्राउंड का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. दिल्ली के बाहरी इलाके गाजीपुर में डंपिंग ग्राउंड का एक बड़ा हिस्सा कल बारिश की वजह से धंस कर सड़क और नहर में गिर गया. सड़क पर दौड़ती एक कार और तीन मोटर साइकिल इसकी चपेट में आ गईं. बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से कूड़े के पहाड़ में गैस बन गई जिसके चलते हादसा हो गया. दिल्ली: गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ गिरने से 2 की मौत, बड़ा सवाल- जिम्मेदार कौन? हादसे के बाद एनडीआरएफ और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची. पांच लोगों को समय रहते बचा लिया गया. मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी पहुंचे. केजरीवाल ने यहां चश्मदीदों से बात की. दिल्ली और यूपी को जोड़ने वाले एनएच 24 के पास बना कूड़े का पहाड़ हमेशा विवादों में रहा है. नियमों के मुताबिक, डंपिंग ग्राउंड की ऊंचाई 20 मीटर से ऊपर नहीं होनी चाहिए. लेकिन ये 60 मीटर ऊंचा है. पिछले साल कूड़े के इस पहाड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था. दिल्ली: गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ गिरने से 2 की मौत, बड़ा सवाल- जिम्मेदार कौन? सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, ‘’कुतूब मीनार की ऊंचाई 73 मीटर है. कूड़े डालने की जगह की ऊंचाई 45 मीटर तक पहुंच गई है. अब ये सिर्फ कुतूब मीनार से 28 मीटर ही कम है. जल्द ही कोई उपाय खोजना होगा. नहीं तो कुतूब मीनार से ऊंचा हो जाएगा. सरकार के पास इससे निपटने के लिए क्या इंतजाम है? ‘’ गाजीपुर में कूडे के पहाड़ पर सुप्रीम कोर्ट की ये टिप्पणी एक साल पुरानी है. अब कूड़े की ऊंचाई 60 मीटर तक पहुंच गई है. आपको बता दें कि इस डंपिंग ग्राउंड की जिम्मेदारी पूर्वी एमसीडी की है. गाजीपुर में इस जगह कूड़ा डालने की शुरुआत 1984 में हुई थी. तब से अब तक ये कूड़े का ये पहाड़ 29 एकड़ तक फैल गया है. ऊंचाई कुतूबमीनार को छू रही है. इलाके के लोग यहां पहले से बदबू और जलते कूड़े के धुएं से परेशान थे. लेकिन अब इस कूड़े ने जान लेना भी शुरू कर दिया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Embed widget