एक्सप्लोरर

डोकलाम विवाद से पेशेवर तरीके से निपटने के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने की सेना की प्रशंसा

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने आधे घंटे के संबोधन में अग्रिम इलाकों के अपने दौरे का भी जिक्र किया और सैनिकों के साथ बैठक को आंखें खोलने वाली बैठक करार दिया.

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने डोकलाम गतिरोध और पूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवाद पर लगाम लगाने जैसी चुनौतियों से पेशेवर तरीके से निपटने के लिए मंगलवार को सेना की प्रशंसा की. सेना के शीर्ष कमांडरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेना की क्षमता बढ़ाने पर सरकार का ध्यान है. उन्होंने सामरिक आधारभूत संरचनाओं में सुधार पर नजर रखने का वादा किया.

सेना ने बयान जारी कर कहा, ‘‘उन्होंने डोकलाम गतिरोध, प्राकृतिक आपदा के समय काम करने और पूर्वोत्तर में उग्रवाद पर नियंत्रण रखने जैसी घटनाओं में पेशेवर रूख कायम रखने के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की.’’ कमांडरों के हफ्ते भर चलने वाले सम्मेलन के दूसरे दिन सेना के शीर्ष अधिकारियों ने कई मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया. इसमें चीन और पाकिस्तान की सीमा पर रक्षा चुनौतियां शामिल हैं.

nirmala3

रक्षा मंत्री ने अपने आधे घंटे के संबोधन में अग्रिम इलाकों के अपने दौरे का भी जिक्र किया और सैनिकों के साथ बैठक को आंखें खोलने वाली बैठक करार दिया. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत करते हुए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कमांडरों को रक्षा मंत्री के सियाचिन सहित अग्रिम चौकियों के गहन दौरे के बारे में बताया.

सेना ने बयान जारी कर कहा, ‘‘उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि सीतारमण पूर्वोत्तर के सीमावर्ती इलाकों और तिब्बत के सीमा क्षेत्रों में काफी घूम चुकी हैं.’’ तिब्बत सीमा के पास रक्षा मंत्री के दौरे के रावत के बयान के बारे में पूछे जाने पर सेना के प्रवक्ता ने बाद में स्पष्ट किया कि रक्षा मंत्री बनने से पहले वह तिब्ब्त का दौरा कर चुकी हैं.

रक्षा मंत्री ने शनिवार को सिक्किम के नाथू ला सहित चीन-भारत सीमा के पास अग्रिम इलाकों का दौरा किया था. रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना का आधुनिकीकरण सरकार की प्राथमिकता है. इसकी सामरिक क्षमता को मजबूत करने के लिए इसकी सभी खामियों को दूर किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget