एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल से लेह-लद्दाख दौरे पर जाएंगे, सेना की तैयारियों का लेंगे जायजा 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल से तीन दिवसीय दौरे पर लेह-लद्दाख जा रहे हैं. रक्षा मंत्री चीन से सटी एलएसी पर सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे. इस दौरान रक्षा मंत्री बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन यानि बीआरओ द्वारा चीन से सटे एलएसी के इलाकों में नव-निर्मित निर्माण सड़क और पुल का उदघाटन भी करेंगे.

नई दिल्लीः नौसेना की तैयारियों का जायजा लेने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर लेह-लद्दाख जा रहे हैं. इस दौरान वह चीन से सटी एलएसी पर सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे. बीआरओ की सड़क और ब्रिज का उदघाटन करेंगे. वायुसेना की ऑपरेशनल तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे. 

24-25 जून को कारवार और कोच्चि में नौसेना के प्लान और प्रोजेक्टस की समीक्षा करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को तीन दिवसीय दौर पर लेह-लद्दाख जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान रक्षा मंत्री बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन यानि बीआरओ द्वारा चीन से सटे एलएसी के इलाकों में नव-निर्मित निर्माण सड़क और पुल का उदघाटन करेंगे. इससे ना केवल सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले निवासियों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी बल्कि सेना की मूवमेंट भी आसान हो जाएगी.

फॉरवर्ड लोकेशन का दौरा कर सैनिकों कर सकते हैं मुलाकात 
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी रक्षा मंत्री ने असम-अरूणाचल प्रदेश के दौरे के दौरान एलएसी को जोड़ने वाले करीब एक दर्जन सड़क और पुलों का उदघाटन किया था. ये सभी सड़कें भी बीआरओ ने तैयार की थीं. 

जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री लेह-लद्दाख के दौरे पर सेना की 14वीं कोर (फायर एंड फ्यूरी) के मुखयालय का दौरा कर स्थानीय कमांडर्स से एलएसी के ताजा सूरते-हाल की जानकारी लेंगे. माना जा रहा है राजनाथ सिंह फॉरवर्ड लोकेशन का दौरा कर सैनिकों से भी मुलाकात कर सकते हैं. क्योंकि पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर चीन से तनातनी जारी है. ऐसे में वायुसेना भी लद्दाख में पूरी तरह से अलर्ट पर हैं. रक्षा मंत्री वायुसेना की तैयारियों का भी जायजा लेंगे.

पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी  पर चीन से तनातनी जारी
राजनाथ सिंह का लेह-लद्दाख का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पूर्वी लद्दाख से सटी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानि एलएसी (वास्तिवक नियंत्रण रेखा) पर चीन से तनातनी जारी है. पैंगोंग-त्सो लेक के उत्तर और दक्षिण के इलाकों में तो भारत और चीन की सेनाओं के बीच पहले चरण का डिसइंगेजमेंट हो गया था. लेकिन एलएसी के बाकी विवादित इलाकों हॉट स्प्रिंग, गोगरा, डेमचोक, डेप्सांग प्लेन इत्यादि--से चीन की पीएलए सेना ने पीछे हटने से साफ इंकार कर दिया है. 

पिछले साल भी लेह-लद्दाख का किया था दौरा  
पिछले साल भी रक्षा मंत्री ने लेह-लद्दाख का दौरा किया था. उस दौरान रक्षा मंत्री की मौजूदगी में थलसेना और वायुसेना ने साझा युद्धभ्यास भी किया था.शुक्रवार को ही कोच्चि में नौसैनिकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने इस बात का खुलासा किया था कि पिछले साल गलवान घाटी की हिंसा के दौरान भारतीय नौसेना ने प्रोएक्टिव डेप्लोयमेंट किया था. क्योंकि भारत एलएसी पर चीन के साथ शांति तो चाहता है लेकिन किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए भी तैयार है.

यह भी पढ़ें-

Delta Plus Update: 12 राज्यों में डेल्टा+ वेरिएंट के 51 केस आए, केंद्र ने आठ राज्यों को दिए खास निर्देश

अयोध्या पर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक खत्म, कहा- नौजवानों में भी हो राम नगरी जाने की इच्छा

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget