एक्सप्लोरर

UCC Issue: 'वो हिंदू-मुसलमान कर रहे हैं, क्या...', समान नागरिक संहिता पर विपक्ष ने घेरा तो बोले राजनाथ सिंह

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर विपक्षी की ओर से केंद्र सरकार को घेरे जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माता यूसीसी चाहते थे.

Rajnath Singh On UCC: समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर बुधवार (28 जून) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए विरोध करने वाले दलों को जवाब दिया. राजस्थान के जोधपुर के बालेसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने यूसीसी के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा.

अपने भाषण के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''हमने कहा था कि समान नागरिक संहिता लागू होगी.'' उन्होंने कहा कि विरोधी लोग इस पर हिंदू और मुसलमान की बात कर रहे हैं. क्या राजनीति समाज को बांटकर करनी चाहिए?

रक्षा मंत्री बोले- जो बात संविधान के निर्माताओं ने...

रक्षा मंत्री ने कहा, ''क्या हम समाज और सारे देश को साथ लेकर राजनीति नहीं कर सकते हैं? कोई मुस्लिम है, यदि अपनी धार्मिक क्रिया करना चाहता है तो क्या हम उसको नहीं होने देंगे? कोई ईसाई है, अगर अपने धर्म के अनुसार कुछ करना चाहता है, क्या हम उसको नहीं करने देंगे? यहूदी या पारसी करना चाहता है, क्या नहीं करने देंगे? कभी हम लोगों ने प्रतिबंध नहीं लगाया है. हम ये करने जा रहे हैं कि जो बात संविधान के निर्माताओं ने नीति निदेशक सिद्धांत में संविधान में लिखी है, उसी को लागू करने जा रहे हैं, उन्हीं के वचन को पूरा करने जा रहे हैं.''

'क्या एक देश-एक विधान नहीं होना चाहिए?'

रक्षा मंत्री ने आगे कहा, ''क्यों हमारे ऊपर आरोप लगाया जा रहा है? क्या उसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू नहीं हैं? क्या संविधान सभा में सरदार वल्लभभाई पटेल नहीं हैं? क्या बाबा साहब भीमराव आंबेडकर नहीं हैं? क्यों मोदी जी को लांछित किया जा रहा है? क्या एक देश-एक विधान नहीं होना चाहिए? क्या एक कानून देश में नहीं होना चाहिए?''

महिलाओं के सम्मान पर रक्षा मंत्री ने कही ये बात

केंद्रीय मंत्री ने इसी दौरान कहा, ''हां, इतनी बात मैं दावे के साथ कहना चाहूंगा कि यह कोई कहे कि हमको यह आजादी मिलनी चाहिए कि हम जितनी शादी करना चाहें करें, नहीं होगा भारत में. महिलाओं का सम्मान हमारी प्रतिबद्धता है. चाहे वो किसी जाति, किसी पंथ, किसी मजहब की मानने वाली महिला हों. मेरी मां है, मेरी बहन है, मेरी बेटी है, तीन तलाक बोलकर उसे कोई छुट्टि नहीं करता.'' 

'सारे हिंदुस्तान का मुसलमान जानता है कि...'

उन्होंने कहा, ''मुस्लिम भाई भी जानते होंगे, सारे हिंदुस्तान का मुसलमान जानता है कि राजनाथ सिंह ने कभी हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं की. राजनीति की है तो इंसाफ और इंसानियत की राजनीति की है. क्या हम बुरा कर रहे? हम माताओं-बहनों को सम्मान दे रहे हैं, यही तो कर रहे हैं.''

UCC के मुद्दे पर क्या है विपक्षी दलों का रुख?

विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार (27 जून) को भोपाल में यूसीसी के मुद्दे पर दिए बयान के बाद से विपक्षी नेता हमलावर हैं. पीएम मोदी ने कहा था कि दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा?

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन उन्हें महंगाई, बेरोजगारी और मणिपुर के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल किया कि यदि यह लागू हुआ, तब आदिवासियों की संस्कृति और परंपराओं का क्या होगा?

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान से प्रेरणा क्यों ले रहे हैं. ओवैसी ने सवाल किया कि क्या यूसीसी के नाम पर देश के बहुलवाद और विविधता को छीन लिया जाएगा? आरजेडी ने कहा कि उन्हें (पीएम मोदी) इस तरह के मुद्दे को एक विशेष वर्ग को समझ में आनी वाली कूट भाषा में संदेश देने की राजनीति का औजार नहीं बनाना चाहिए. 

(पीटीआई इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- UCC Issue: समान नागरिक संहिता पर इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ उमेर अहमद इलियासी की क्या है राय? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget