एक्सप्लोरर

Deepak Boxer Arrest: कौन है दीपक बॉक्सर? दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मैक्सिको से दबोचा

Deepak Boxer Arrested In Mexico: दिल्ली पुलिस ने पहली बार किसी अपराधी को विदेशी धरती पर पकड़ा है. स्पेशल सेल की टीम कुलदीप बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर कुलदीप बॉक्सर को कभी भी भारत ला सकती है.

Who Is Deepak Boxer: कुख्यात गैंगस्टर दीपक बिश्नोई से जुड़े अपराधी दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. स्पेशल सेल की टीम ने दीपक को एफबीआई की मदद से मैक्सिको के पास से पकड़ा है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने देश से बाहर जाकर पहली बार किसी गैंगस्टर की गिरफ्तारी की है. पुलिस के मुताबिक, दीपक बिश्नोई ने ही दीपक बॉक्सर को देश से बाहर फरार होने में मदद की थी. अगले कुछ दिनों में उसे भारत लाया जा सकता है.

दीपक बॉक्सर सिविल लाइंस में बिल्डर की हत्या के मामले में वांछित था. पुलिस को बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के मामले में उसकी तलाश थी. उसने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से रवि अंटिल के नाम से एक फर्जी पासपोर्ट बनवाया था. दीपक कोलकाता से फ्लाइट पकड़कर 29 जनवरी 2023 को मैक्सिको भाग गया था.

गोगी गिरोह की कमान संभाल रहा था

दीपक बॉक्सर गोगी गिरोह की कमान संभाल रहा था और ये लॉरेंस बिश्नोई से भी जुड़ा हुआ था. साल 2016 में दीपक का नाम चर्चा में आया था. उस समय इस पर पुलिस कस्टडी में जितेंद्र गोगी को छुड़वाने के आरोप लगे थे. मूल रूप से हरियाणा के गन्नौर इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने दीपक बॉक्सर पर 3 लाख रुपये का इनाम भी रखा था. ये मैक्सिको से ही दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में गैंग को ऑपरेट कर रहा था.

पुलिस की नजर दीपक पर कैसे पड़ी?

दरअसल दीपक ने दो ऐसी वारदातों को अंजाम दिया था जिससे पुलिस की नजरों में दीपक चढ़ गया. पहली वारदात जब साल 2016 में हरियाणा पुलिस की कस्टडी से गोलियां चलाकर और कुछ पुलिस कर्मियों को जख्मी करके जितेंद्र गोगी को लेकर भाग गया था. दूसरी घटना, साल 2021 में दिल्ली के अंदर जीटीबी अस्पताल में कुछ गैंगस्टर्स को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए लाई थी. तब दीपक बॉक्सर अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ वहां पहुंचा और वहां अंधाधुंध फायरिंग की. इस दौरान दीपक फज्जा नाम के गैंगस्टर को लेकर फरार हो गया था. हालांकि बाद में दीपक फज्जा को स्पेशल सेल ने एनकाउंटर में मार गिराया.

क्या कहना है स्पेशल सेल का?

दीपक बॉक्सर के बारे में बताते हुए स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने कहा, “इसी साल जनवरी में वह फर्जी पासपोर्ट बनाकर दुबई भाग गया था. वह अलग-अलग देशों की यात्रा करता रहा और मैक्सिको पहुंचा. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के 2 अनुभवी अधिकारी मैक्सिको गए. मैक्सिको पुलिस और एफबीआई की मदद से दीपक बॉक्सर को गिरफ्तार किया गया. हमारी टीम उसे कल भारत लाएगी.”

ये भी पढ़ें: FBI की मदद से दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, मैक्सिको में दबोचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा गैंगस्टर दीपक बॉक्सर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget