एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh Flash Floods: आंध्र प्रदेश के कडप्पा में बाढ़ ने मचाई तबाही, 11 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लापता

Kadapa: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कडप्पा जिले (Kadapa) में अचानक आई बाढ़ (Flood) के कारण 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लापता हैं.

Flash Floods in Kadapa: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कडप्पा जिले (Kadapa) में अचानक आई बाढ़ (Flood) के कारण 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लापता हैं. यहां के राजमपेटा में अन्नामय्या बांध ढह गया और चेयेरु और पेंचा नदियां (Pencha) उफान पर हैं. कडप्पा में राजमपेटा के पड़ोसी इलाके बाढ़ के पानी से भरे हुए हैं. कडप्पा-तिरुपति राजमार्ग कटा हुआ है. राज्य की तीन परिवहन बसें बाढ़ के पानी में डूब गईं. ये बसें बाढ़ के पानी में फंसे स्थानीय लोगों को लेकर जा रही थीं.

नंदुलुरु में एक और घटना में, एक और बस बाढ़ के पानी में डूब गई. अब तक 11 शवों का बरामद किया गया है. 50 से ज्यादा लापता लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लोग बस में ही सवार थे. पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लोगों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चला रही है. 

उफान पर हैं नदियां 

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हुई भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं और इससे चित्तूर और कडप्पा में कई वर्षों की सबसे भयानक बाढ़ आई है. मुख्यमंत्री वाय एस जगन मोहन रेड्डी ने बारिश से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और उन्हें राहत एवं बचाव उपाय करने का निर्देश दिया. 

अधिकारियों ने क्या कहा 

समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से अधिकारियों ने कहा कि अन्नामय्या परियोजना बांध के टूटने से अचानक बाढ़ आ गई. उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिव मंदिर में पूजा कर रहे कई श्रद्धालु अचानक बाढ़ में फंस गए और बह गए. लापता लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Jhansi Visit: एयरफोर्स को लड़ाकू हेलिकॉप्टर, आर्मी को ड्रोन, झांसी में पीएम मोदी ने दीं ये सौगातें

Navjot Singh Siddhu की ही चली, चरणजीत चन्नी सरकार ने डीएस पटवालिया को बनाया पंजाब का नया एडवोकेट जनरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget