एक्सप्लोरर

अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा फिरोज़ शाह कोटला मैदान, कोहली के नाम पर नया पवेलियन

इस मौके पर अंडर 19 खिलाड़ी से लेकर भारतीय कप्तान बनने तक के कोहली के सफर को वीडियो और एनिमेशन फिल्म के जरिए दिखाया गया.

नई दिल्ली: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने गुरुवार को दिवंगत राजनेता और खेल प्रशासक अरूण जेटली की याद में फिरोजशाह कोटला का नाम अरूण जेटली स्टेडियम रखा. रंगारंग समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री जेटली के परिवार की मौजूदगी में अरूण जेटली क्रिकेट स्टेडियम का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया.

डीडीसीए ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी फिरोजशाह कोटला में नए पवेलियन स्टैंड का अनावरण किया. कोहली हाल में टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे सफल कप्तान बने.

इस मौके पर अंडर 19 खिलाड़ी से लेकर भारतीय कप्तान बनने तक के कोहली के सफर को वीडियो और एनिमेशन फिल्म के जरिए दिखाया गया.

अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा फिरोज़ शाह कोटला मैदान, कोहली के नाम पर नया पवेलियन

अमित शाह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की तरफ से डीडीसीए का धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने अरुण जेटली जी के नाम पर स्टेडियम का नामकरण किया. इसलिए दिल से धन्यवाद देता हूं. भारतीय क्रिकेट के मौजूदा स्वरूप के लिए अरुण जेटली जी का बहुत बड़ा योगदान है.”

डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, ‘‘जब मैंने एक स्टैंड का नाम विराट कोहली के सम्मान पर रखने का फैसला किया, तो सबसे पहले इस बारे में अरूण जेटली को बताया. उन्होंने कहा कि यह सही फैसला है, क्योंकि विश्व क्रिकेट में विराट से बेहतर खिलाड़ी नहीं है.’’

अनावरण समारोह हालांकि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के भारोत्तोलन हॉल में हुआ.

अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा फिरोज़ शाह कोटला मैदान, कोहली के नाम पर नया पवेलियन

जेटली के परिवार के सदस्यों के अलावा इस मौके पर खेल मंत्री किरन रीजीजू, पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान और दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख मनोज तिवारी आदि मौजूद थे.

शर्मा ने कहा, ‘‘अरूण जेटली के लिए क्रिकेट उनका जुनून और जीवन था. वह 13 साल तक डीडीसीए प्रमुख रहे और विराट, पंत, धवन, नेहरा, सहवाग को दिग्गज खिलाड़ी बनाने में उनकी अहम भूमिका रही. ये सभी खिलाड़ी उन्हें काफी प्यार करते हैं.’’

भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल ने कहा, ‘‘विराट के नाम पर स्टैंड होना शानदार है. और अरूण जेटली के लिए डीडीसीए जो भी करे वह उनके योगदान को देखते हुए पर्याप्त नहीं होगा.’’

क्रिकेटर से राजनेता बने चेतन चौहान ने भी जेटली को श्रद्धांजलि दी.

यह भी देखें...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget