एक्सप्लोरर

'लोगों को अस्पताल नहीं आना चाहिए...', ऋषभ पंत का हालचाल लेने वालों को DDCA निदेशक की सलाह

Rishabh Pant Health: डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने कहा कि पंत से मिलने आने वाले लोगों को इससे बचना चाहिए क्योंकि इससे पंत के लिए संक्रमण की संभावना है.

DDCA Director on Rishabh Pant Health: दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निदेशक श्याम शर्मा ने अस्पताल में क्रिकेटर ऋषभ पंत का हालचाल लेने आने वालों को लेकर चिंता जताई है क्योंकि इससे पंत को संक्रमण हो सकता है. उन्होंने कहा, "जो लोग पंत से मिलने जा रहे हैं, उन्हें इससे बचना चाहिए क्योंकि संक्रमण की संभावना है."

डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने एएनआई को फोन पर बताया, "पंत से मिलने के लिए कोई VIP मूवमेंट नहीं होना चाहिए और उनसे मिलने आने वाले लोगों को इससे बचना चाहिए क्योंकि पंत के लिए संक्रमण की संभावना है." इससे पहले शनिवार (31 दिसंबर) को श्याम शर्मा ने देहरादून के मैक्स अस्पताल जाकर क्रिकेटर ऋषभ पंत का हालचाल लिया था. 

'रिकवर कर रहे हैं पंत'

पंत के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए श्याम शर्मा ने कहा, "उनकी हालत स्थिर है और वह रिकवर कर रहे हैं. बीसीसीआई के हमारे डॉक्टर यहां के डॉक्टरों के संपर्क में हैं. जय शाह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं. फिलहाल वह यहीं भर्ती रहेंगे. हम उन्हें शिफ्ट नहीं करने वाले हैं." श्याम शर्मा ने इस दौरान कहा कि ऋषभ पंत ने उनसे बताया कि गाड़ी को गड्ढे से बचाते हुए हादसा हुआ था.

आईसीयू में रखा गया है 

श्याम शर्मा ने देहरादून पहुंचकर पंत के परिजनों से भी बात की थी. पंत से मिलने के बाद उन्होंने कहा था, "मैं मोरल सपोर्ट के लिए आया हूं. बीसीसीआई ही उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देगी लेकिन पंत मेरे परिवार की तरह है. वह अब ठीक है और मुस्कुरा रहे हैं. यह अच्छा है कि वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं. वह फिलहाल आईसीयू में हैं."

सिर और पैर में लगी है चोट

बता दें कि हादसे के बाद शुरुआत में पंत को पास के सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था. मैक्स अस्पताल में ही उनका इलाज किया जा रहा है. पंत को लेकर शुक्रवार (30 दिसंबर) देर शाम बीसीसीआई ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया था, जिसमें सिर और पैर में लगी चोटों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई थी.

ये भी पढ़ें- Earthquake: नए साल पर दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, हरियाणा में भी हिली धरती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget