एक्सप्लोरर

डीडीए ने लकी ड्रॉ के ज़रिए आवंटित किए 12,617 फ्लैट्स

डीडीए की आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ लिंक है. अगर कोई आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना के मानको को पूरा करते हैं तो बैंक से ब्याज पर उन्हें डेढ़ से दो लाख तक की छूट मिलेगी.

नई दिल्ली: गुरुवार को डीडीए (दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी) आवासीय योजना 2017 के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया. इस दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज एसएनअग्रवाल, आईआईटी के कम्प्यूटर साइंस के प्रोफेसर कोलिन पॉल और एनआईसी के डिप्टी डायरेक्टर जरनल विष्णु चंद्रा मौजूद रहे.

डीडीए के 12,617 फ्लैटों के लिए 46080 लोगों ने आवेदन किया था. 12,617 फ्लैटों में एचआईजी के 85, एमआईजी के 403, एलआईजी के 11,757 और जनता फ्लैट्स 372 हैं. ये फ्लैट्स रोहिणी, द्वारका, नरेला, वसंत कुंज, जसोला, पीतमपुरा, पश्चिम विहार और सिरसपुर जैसी जगहों पर हैं.

कुल चार चरणों में लकी ड्रॉ पुरी हुई है. लकी ड्रॉ रैंडम नंबर इंटीग्रेटेड सिस्टम पर आधारित था. सबसे पहले एप्लिकेशन का रैंडममाईज़ेशन किया गया उसके बाद ड्रॉ के बाकी प्रोसेस पूरे किए गए. हाईकोर्ट के पूर्व जज एसएन अग्रवाल ने बताया की पूरे प्रोसेस में पारदर्शिता बरती गई है. पूरी कोशिश रही की ड्रॉ के हर प्रोसेस को पारदर्शी बनाया जाए. हम जिस हार्ड कॉपी पर दस्तखत कर रहे थे उसे भी रिकॉर्ड किया गया. पूरे प्रोसेस की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी दोनों सुरक्षित रखी गई है.

डीडीए की आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ लिंक है. अगर कोई आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना के मानको को पूरा करते हैं तो बैंक से ब्याज पर उन्हें डेढ़ से 2 लाख तक की छूट मिलेगी. 3000 फ्लैट्स कठपुतली कॉलोनी में बनाए जाएंगे और वहीं पर झुग्गी में रहने वालों को अलॉट किये जाएंगे. इसे 2 साल में पूरा कर दिया जाएगा.

सबसे पहले फिज़िकली डिसेबल आवेदक को फ्लैट अलॉट किए गए हैं. ग्राउंड फ़्लोर पर रिज़र्व कोटे के तहत फिज़िकल डिसेबल कैंडिडेट को प्राथमिकता दी गई.

फिज़िकल डिसेबल कैटेगरी में पहले सफल उम्मीदवार रहें नागेश्वर राव, एचआईजी फ्लैट द्वारका. जनरल कैटेगरी में पहले सफल उम्मीदवार रहीं नेहा मेहता, एलआईजी फ्लैट द्वारका. एससी कैटेगरी में पहला नंबर  प्रदीप कुमार का रहा, एचआईजी फ्लैट रोहिणी.

डीडीए के हाउसिंग प्रिंसिपल कमिश्नर जेपी अग्रवाल ने बताया की रियल स्टेट मार्केट डाउन चल रहा है और फ्लैट्स की कीमत में कमी आई है. इस वजह से इस बार आवेदक काम आए हैं. 2018 के लिए मार्च से जून के बीच आवेदन निकले जाएंगे. पूरे प्रोसेस को पारदर्शी बनाये रखने के लिए हमने बाहर से उन लोगों को जज बनाए हैं जो अपनी फील्ड के एक्सपर्ट हैं.

जिनके नाम लकी ड्रॉ में नहीं आये उन लोगों ने लकी ड्रॉ के पारदर्शिता पर सवाल भी उठाये. एक आवेदक ने बताया की इस बार फ्लैट्स अलॉटमेंट जिस सिस्टम के तहत किया गया वो मुझे सही नहीं लगा. रैंडम नंबर कैसे चुना गया ये बताया नहीं गया. मुझे बिल्कुल भी प्रोसेस पारदर्शी नहीं लगा. ये सिस्टम पूरी तरह से सही नहीं है इसमें भी सुधार किया जाना चाहिए.

सफल आवेदकों को अलॉटमेंट के लिए एक महीने का वक़्त दिया गया है. पेमेंट के लिए 3 महीने का वक़्त दिया गया है. अगर कोई आवेदक तीन महीने में पेमेंट नहीं कर पाता है तो उसे 12 फ़ीसद ब्याज के साथ 3 महीने का और वक़्त दिया जाएगा. अगर 6 महीने में भी आवेदक भुगतान नहीं कर पाएंगे तो आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget