एक्सप्लोरर

जब छोटा राजन की गोलियों से मरने से बचा दाऊद इब्राहिम, एजाज लकड़ावाला ने बताई इसके पीछे की पूरी कहानी

मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आए एजाज लकड़ावाला ने अंडरवर्ल्ड के एक राज पर से पर्दा उठाते हुए बताया कि 1998 में दाऊद इब्राहिम के दुश्मन छोटा राजन के शूटर पाकिस्तान में उसके घर के करीब तक पहुंच गए थे. दाऊद उनके निशाने पर आने ही वाला था लेकिन वो बच गया.

मुंबईः एजाज लकड़ावाला को इसी साल मुंबई पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है. लकड़ावाला पहले छोटा राजन गिरोह के लिए काम करता था. लेकिन साल 2000 के बाद उसने अपना अलग गैंग बना लिया था और लोगों को डरा धमका कर उगाही का काम करता था. पुलिस गिरफ्त में लकड़ावाला ने अंडरवर्ल्ड में अपने करियर की कहानी सुनाते हुए कई ऐसे राज उगले जिन पर अब तक पर्दा पड़ा हुआ था. ऐसा ही एक राज है दाऊद इब्राहिम की हत्या के मिशन का जो सफल नहीं हो सका था.

लकड़ावाला ने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन पहले दाऊद इब्राहिम के गिरोह के लिये ही काम करता था. जुर्म की दुनिया में उसे दाऊद का दाहिना हाथ माना जाता था. साल 1993 में जब मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाके हुए तो उसमें दाऊद इब्राहिम का नाम आया. मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दाऊद इब्राहिम के तस्करी के नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए आरडीएक्स नाम का विस्फोटक मुंबई के पास उतरवाया था. इसके बाद राजन ने दाऊद गिरोह छोड़ दिया था.

लकडावाला के अनुसार खुद को एक हिंदू डॉन और राष्ट्रवादी साबित करने के लिये छोटा राजन ने दाऊद गिरोह के शूटरों के अलावा बमकांड के आरोपियों की हत्याएं करवाना शुरू कर दिया था. इससे मुंबई में एक गैंगवार छिड़ गया. बदले में दाऊद गिरोह की ओर से राजन के शूटर और शिवसैनिकों को मारा जाने लगा था.

इस बीच भारतीय खुफिया एजेंसियों ने राजन की दाऊद से इस दुश्मनी का फायदा उठाने की सोची, दाऊद के बारे में सबसे पुख्ता जानकारी रखने वाले छोटा राजन से बेहतर भला कौन हो सकता था जिसने करीब 20 साल तक दाऊद के साथ काम किया था. 1998 में खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर छोटा राजन ने अपने 7 शूटरों की एक टीम को कराची भेजा था. जानकारी ये थी कि दाऊद अपनी बेटी मारिया की मौत से संबंधित कोई रस्म अदा करने के लिये अपने घर के पास की किसी दरगाह पर जाने वाला है. सातों शूटरों ने कई दिनों तक उस दरगाह पर निगाह बनाए रखी और दाऊद के आने का इंतजार करने लगे.

लकड़ावाला का कहना है कि इस बीच नेपाल के एक सांसद मिर्जा दिलशाद बेग को इस प्लान की भनक लग गई थी. बेग दाऊद इब्राहिम गिरोह के लिये काम करता था. उसने तुरंत दाऊद को सचेत कर दिया था. इसके बाद दाऊद दरगाह पर नहीं गया और उसकी जान बच गई. इसके चलते राजन का प्लान कामयाब नहीं हो सका.

छोटा राजन को जब पता चला कि सांसद बेग की वजह से दाऊद बच गया है तो उसने नेपाल में अपने शूटरों की एक टीम भेजकर उसकी हत्या करवा दी थी. इसी बीच दाऊद को जानकारी मिली कि उसे मारने के लिए बनाई गई टीम में एजाज लकड़ावाला था, तो उसने अपने दाहिने हाथ कहे जाने वाले छोटा शकील को उसे ढूंढने का आदेश दिया. 2002 में एजाज लकड़ावाला पर शकील के शूटरों ने बैंकॉक में फायरिंग कर दी थी. इस फायरिंग में लकड़ावाला बुरी तरह से घायल तो हो गया लेकिन उसकी जान बच गई थी जिसके बादा वो कनाडा भाग गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा
बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget