एक्सप्लोरर

आज 86 साल के हुए दलाई लामा, हर साल से थोड़ा अलग है इसबार का जन्मदिन

दलाई लामा का जन्मदिन तिब्बत समुदाय के सबसे भव्य आयोजनों में से एक माना जाता है. धर्मशाला में दलाई लामा के जन्मदिन पर दुनिया भर से हजारों लोग शामिल होने के लिए आते हैं.

14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म 6 जुलाई 1935 को उत्तर-पूर्वी तिब्बत के ताकस्तेर क्षेत्र में हुआ था और आज उनका 86वां जन्मदिन है. दलाई लामा 6 दशक से भारत में रह रहे हैं और खुद को भारत का पुत्र मानते हैं. वहीं उनका जन्मदिन हर साल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बती समुदाय के लिए सबसे बड़े आयोजनों में से एक रहा है. इस बार कोविड 19 के चलते मैक्लोडगंज धर्मशाला में त्सुगलगखांग में उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा. साथ ही केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी कर सभा नहीं लगाने को कहा है.

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 50 लोगों तक के प्रतिबंध के साथ सामाजिक समारोहों के लिए दिशानिर्देश और एसओपी जारी किए हैं. साथ ही जनता से भीड़ का हिस्सा नहीं बनने को कहा है. दरअसल तिब्बतियों के लिए दलाई लामा चेनरेज़िग की मानवीय अभिव्यक्ति हैं. हर साल इस दिन को भव्यता, महिमा और उत्सव की भावना के साथ मनाया जाता है. इस साल भी ये दिन उसी उत्साह के साथ मनाया जाएगा, लेकिन कोविड नियमों की अवेलना नहीं की जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं एक ट्वीट के माध्यम से दी हैं और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की है. 

कोविड से पहले कैसे मनाया जाता था जन्मदिन?

दलाई लामा का जन्मदिन तिब्बती समुदाय के सबसे भव्य आयोजनों में से एक है. इस दिन केंद्रीय तिब्बती प्रशासन, निर्वासित तिब्बती सरकार के गणमान्य व्यक्ति, हिमाचल प्रदेश सरकार के अधिकारी, भारत सरकार के प्रतिनिधि और विभिन्न प्रतिष्ठित वैश्विक हस्तियां उनका जन्मदिन मनाने आती थीं. वहीं हर साल दलाई लामा के जन्मदिन पर हिमालय, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश के लोग नृत्य, गीत प्रस्तुत करते थे.

कोविड के चलते जारी हुई एडवाइजरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड 19 महामारी के चलते गाइडलाइन जारी की है. इसलिए दलाई लामा के जन्मदिन पर त्सुगलगखांग लोगों के लिए बंद है. परम पावन दलाई लामा ने पिछले फरवरी 2020 से अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. मई 2020 से वो वैज्ञानिकों विद्वानों के साथ साप्ताहिक सार्वजनिक वार्ता और विचार-विमर्श कर रहे हैं. जिसे 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है.

इसे भी पढे़ंः

PM Modi Cabinet Expansion LIVE: मंत्री बनने की खबरों के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शाम पहुंचेंगे दिल्ली

Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट विस्तार पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget