एक्सप्लोरर

बॉम्बे HC का फैसला,14 साल तक के बच्चे तोड़ सकेंगे दही हांडी, पिरामिड की ऊंचाई पर लगी रोक हटी

मुंबई में हर साल दही हांडी का उत्सव जोर शोर से मनाया जाता है. हर साल होने वाले दही हांडी मुकाबलों में ऊंची से ऊंची दही हांडियां तोड़ने की होड़ लगती हैं. लाखों रुपयों के पुरस्कार भी जीतने वाली टीम के लिए रखे जाते हैं. ऐसे में अक्सर हादसे भी हो जाते हैं.

मुंबई: आज से छह दिन बाद कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा. जन्माष्टमी पर मुंबई में दही हांडी का त्योहार मनाया जाता है और इस बार गोविंदा बिना किसी रोकटोक के दही हांडी फोड़ सकेंगे. बॉम्बे हाईकोर्ट ने दही हांडी के पिरामिड की ऊंचाई पर रोक हटा दी है. साथ ही कोर्ट ने गोविंदा की उम्र 14 साल करने के राज्य सरकार के अनुरोध को भी मान लिया है.

पिरामिड की ऊंचाई पर किसी तरह की रोक नहीं 

मुंबई में हर साल दही हांडी का उत्सव जोर शोर से मनाया जाता है. हर साल होने वाले दही हांडी मुकाबलों में ऊंची से ऊंची दही हांडियां तोड़ने की होड़ लगती हैं. लाखों रुपयों के पुरस्कार भी जीतने वाली टीम के लिए रखे जाते हैं. ऐसे में अक्सर हादसे भी हो जाते हैं, इसी क्रम में चली लंबी अदालती कार्यवाही के बाद हाईकोर्ट ने अपना अंतिम फैसला सुना दिया है.

14 साल तक के बच्चे तोड़ सकेंगे दही हांडी 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि पिरामिड की ऊंचाई तय करना कोर्ट का काम नहीं है. ये राज्य सरकार का विषय है. गोविंदा की उम्र को लेकर भी कोर्ट ने राज्य सरकार के हलफनामे को ही मानते हुए गोविंदा की उम्र 14 साल मान ली है. यानी अब 14 साल से कम उम्र का कोई भी बच्चा दही हांडी तोड़ने में हिस्सा नहीं ले पाएगा. हालांकि तीन साल पहले गोविंदा की उम्र को हाईकोर्ट ने 18 साल करने का आदेश दिया था.

हर साल होते हैं हादसे

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान बनने वाले ऊंचे पिरामिडों से हर साल हादसे होते हैं. दही हांडी के दौरान 2015 में 1 गोविंदा की मौत हुई, जबकि 129 घायल हो गए थे. वहीं साल 2014 में एक गोविंदा की मौत हुई, जबकि 202 लोग घायल हुए और साल 2013 में दो गोविंदा की मौत हुई, जबकि 365 घायल हुए थे.

हादसों को रोकने के लिए साल 2014 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने दही हांडी की ऊंचाई 20 फ़ीट से ज़्यादा न रखने का आदेश दिया था. साथ ही, दही हांडी तोड़ने के लिए बनने वाले मानव पिरामिड में 18 साल से कम के लोगों को भाग लेने से भी रोक दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा इंतजामों पर मांगा था जवाब 

इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 18 गोविंदा मंडलों का कहना था कि वो सुरक्षा पर कोर्ट का आदेश मानने को तैयार हैं. लेकिन ऊंचाई सीमित कर देने से उत्सव का आनंद खत्म हो गया है. इसलिए, कोर्ट हांडी की ऊंचाई बढ़ाने की इजाज़त दे. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए 10 जुलाई को राज्य सरकार से दही हांडी पर होने वाले सुरक्षा इंतजामों पर जवाब मांगा था.

इसी महीने की पहली तारीख को महाराष्ट्र सरकार ने दही हांडी के दौरान होने वाली सुरक्षा को पर्याप्त बताया. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले को दोबारा हाई कोर्ट भेज दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती
ED Action: ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, विदेशी फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
Indian Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget