एक्सप्लोरर

Defence News: ऑपरेशनल क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 7,800 करोड़ के प्रस्तावों को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी, जानें क्या कुछ खरीदा जाएगा

Defence Ministry: गुरुवार (24 अगस्त) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक हुई, जिसमें रक्षा खरीद से संबंधित प्रस्तावों को मंजूदी दी गई.

DAC Meeting: रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलो की अभियानगत क्षमताओं को बढ़ाने के लिए करीब 7,800 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से गुरुवार (24 अगस्त) को यह जानकारी दी. 

रक्षा खरीद से संबंधित प्रस्तावों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार (24 अगस्त) को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में आवश्यकता की स्वीकृति (Acceptance of Necessity) प्रदान की गई.

हेलीकॉप्टरों के लिए खरीदा जाएगा इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट 

भारतीय वायुसेना की कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए डीएसी ने एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों पर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) सूट इंस्टॉल करने और उनकी खरीद को लेकर मंजूरी दी. (भारतीय-आईडीडीएम) खरीद श्रेणी के अंतर्गत यह मंजूरी दी गई. इससे हेलीकॉप्टरों की सर्वाइवेबिलिटी बढ़ेंगी. ईडब्ल्यू सूट भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) से खरीदा जाएगा.

पैदल सेना और बख्तरबंद रेजिमेंटों के लिए ये खरीदा जाएगा

डीएसी ने मशीनीकृत पैदल सेना और बख्तरबंद रेजिमेंटों के लिए ग्राउंड-आधारित ऑटोनॉमस सिस्टम की खरीद के लिए भी एओएन प्रदान किया है, जो मानवरहित निगरानी, गोला-बारूद, ईंधन और पुर्जों की लॉजिस्टिक डिलीवरी और युद्ध के मैदान में हताहतों की निकासी जैसे विभिन्न अभियानों को सक्षम बनाएगा. 7.62x51 एमएम लाइट मशीन गन (एलएमजी) और ब्रिज लेइंग टैंक (बीएलटी) की खरीद के प्रस्ताव को भी डीएसी की ओर से आगे बढ़ा दिया गया है. एलएमजी के शामिल होने से पैदल बलों की लड़ने की क्षमता में इजाफा होगा, वहीं बीएलटी के शामिल होने से मशीनीकृत बलों की आवाजाही में तेजी आएगी.

स्वदेशी विक्रेताओं से की जाएंगी सभी खरीद

प्रोजेक्ट शक्ति के तहत भारतीय सेना के लिए टिकाऊ लैपटॉप और टैबलेट की खरीद के लिए भी एओएन प्रदान किया गया है. ये सभी खरीद केवल स्वदेशी विक्रेताओं से की जाएंगी. भारतीय नौसेना के MH-60R हेलीकॉप्टरों की परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए भी डीएसी ने खरीद के लिए एओएन प्रदान किया है.

यह भी पढ़ें- मणिशंकर अय्यर के बयान पर BJP का कांग्रेस पर वार, '2024 का चुनाव है और एक बार फिर से मुकुट मणि बाहर हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget