एक्सप्लोरर

साइक्लोन तितली के कारण पूरे ओडिशा में रेड अलर्ट, स्कूल, कॉलेज किए गए बंद

बंगाल की खाड़ी में दबाव बढ़ने से चक्रवाती तूफान तितली में बदल गया है और यह तेजी से ओडिशा- आंन्ध्र प्रदेश के तटीय इलाके की ओर बढ़ रहा है. साइक्लोन तितली के 11 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे हिट करने का अंदेशा है.

भुवनेश्वर: बंगाल की खाड़ी में दबाव बढ़ने से चक्रवाती तूफान तितली में बदल गया है और यह तेजी से ओडिशा- आंन्ध्र प्रदेश के तटीय इलाके की ओर बढ़ रहा है. साइक्लोन तितली के 11 अक्टूबर की सुबह 5:30 जमीन पर आ की संभावना है. मौसम विभाग ने ओडिशा में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है और राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. साइक्लोन तितली के खतरनाक रूप लेने के संकेत के बाद राज्य सरकार ने ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है. ओडिशा सरकार ने सतर्कता बरतते हुए प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेजों को भी बंद कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन तितली ओडिशा के दक्षिणी तटीय इलाके में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की संभावना है और उत्तरी इलाके में यह 75 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी. चक्रवात तितली अगले 24 घंटे में भीषण रूप ले सकता है और यह 11, 12 अक्टूबर को प्रचंड रूप धारण कर लेगा और इससे कलिंगापट्टनम, गोपालपुर, कटक, पूरी, भुवनेश्वर, कोलकाता सहित तटीय इलाके में भारी नुकसान होने का खतरा है. साइक्लोन तितली ओडिशा का केन्द्र गोपालपुर से दक्षिणपूर्व में 530 किलोमीटर और आंन्ध्र प्रदेश के पूर्वी दक्षिणपूर्व में कलिंगापट्टनम के बीच स्थित है. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने सभी तटीय जिलों को अलर्ट कर दिया है और कलेक्टरों को आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं. ओडिशा के 5 तटीय जिले में लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का काम शुरू कर दिया है और लगभग 1000 लोगों को अबतक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है. साइक्लोन तितली से ओडिशा के सबसे असुरक्षित तटीय जिले गंजाम, पूरी, खुर्दा, केन्दापाड़ा, जगतसिंहपुर हैं. सावधानी के लिए ओडिशा में एनडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है. राज्य के मुख्य सचिव का कहना है कि अभी हमने आर्मी की मदद नहीं मांगी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर हम आर्मी की भी मदद ले सकते हैं. ओडिशा के उत्तरी इलाके में लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना है. राज्य में बारिश से पानी जमने या यहां तक कि बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है. मौसम के 13 अक्टूबर के बाद सही होने का अनुमान है. क्या करें साइक्लोन आने से पहले- मोबाइल फोन को चार्ज कर लें मौसम विभाग की जानकारी के लिए रेडियो, टीवी देखें अफवाहों पर ध्यान न दें जरूरी सामानों को अपने पास रख लें जानवरों को खुला छोड़ दें किसी भी भारी सामान को ढीला न छोड़ें साइक्लोन के दौरान क्या न करें- बिजली के सामानों को ऑफ कर दें दरवाजे बंद रखें असुरक्षित घर में न रहें बिना गरम किए पानी न पिएं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget