एक्सप्लोरर

Cyclone Mocha: तेजी से आ रहा है चक्रवात मोचा, IMD ने जारी की चेतावनी, अंडमान और निकोबार में हैं भारी बारिश के आसार

Cyclone Mocha: भारतीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक चक्रवाती प्रसार के असर से आने वाले दिनों में एक चक्रवाती तूफान के तेज होने की संभावना जताई है.

Cyclone Mocha: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती प्रसार के असर से आने वाले दिनों में एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है. इसके असर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 मई से 12 मई तक भारी वर्षा होगी. 

आईएमडी ने कहा कि 8 मई तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में ऊपर की तरफ एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और 9 मई के आसपास ये दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अधिक दबाव (Depression) में बदल सकता है. इसके बाद डिप्रेशन तेज होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा जो लगभग उत्तर की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा. विभाग के मुताबिक इस चक्रवात मोचा नाम के चक्रवाती तूफान का ब्योरा कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद मुहैया कराया जाएगा.

7 मई से पहले मछुआरे लौट आए सुरक्षित जगह पर

चक्रवात की भविष्यवाणी के मद्देनजर, IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में मछुआरों, छोटे जहाजों, नावों, ट्रॉलरों और समुद्री गतिविधियों के लिए एक सलाह जारी की है. इसके तहत मौजूदा वक्त में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में काम कर रहे मछुआरों से 7 मई से पहले सुरक्षित स्थानों पर लौटने को कहा गया है. वहीं मध्य बंगाल की खाड़ी में रहने वालों को 9 मई से पहले सुरक्षित जगहों पर लौटने की सलाह दी गई है.

दरअसल आईएमडी डीजी महापात्रा ने 3 मई को मोचा के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि 6 मई के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके असर से 7 मई के आसपास उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके 8 मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव के तौर पर केंद्रित होने की संभावना जताई जा रही है.

इसके बाद, बंगाल की खाड़ी के मध्य की ओर लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए 9 मई को चक्रवाती तूफान के तीव्र होने की संभावना है. उन्होंने कहा था कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही इस साइक्लोन के बारे में सटीक जानकारी दी जा सकेगी, क्योंकि कम दबाव का क्षेत्र बनने से ही इसके रास्ते और इसकी तीव्रता के पूरा ब्योरा दिया जाएगा

ओडिशा के लिए येलो अलर्ट

इस बीच, ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान के पूर्वानुमान के मद्देनजर 18 तटीय और आसपास के जिलों के कलेक्टरों को किसी भी तरह के हालातों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है. बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक और पुरी सहित ओडिशा के कई जिलों के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश की येलो चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी का गर्मी को लेकर किया गया पूर्वानुमान लोगों को राहत देने वाला है.

खराब मौसम के आने वाले हालातों को बताने के लिए मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी करता है. इसे खतरे की घंटी की तरह लिया जा सकता है. इसका मतलब है कि मौजूदा वक्त में भले ही खतरा न हो, लेकिन कभी भी मौसम खतरनाक हालात पैदा कर सकता है, इसलिए इसके लिए तैयार रहें.  दरअसल आने वाले 5 दिनों के दौरान भारत के किसी भी हिस्से में हीटवेव के आसार नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नागालैंड मंत्री ने अपनाई ये तरकीब, यूजर्स बोले- भारतीय इतिहास के ये सबसे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget