एक्सप्लोरर

ओडिशा पर फिर मंडरा रहा चक्रवात का खतरा, 15 जिलों में जारी किया गया अलर्ट

ओडिशा पर एक बार फिर से चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है. बंगाल की खाड़ी में दबाव बढ़ने के बाद से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. एहतियात के तौर पर प्रदेश के 30 में से 15 जिलों में एलर्ट जारी किया गया है.

भुवनेश्वर: तटीय राज्य ओडिशा पर एक बार फिर से चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है. बंगाल की खाड़ी में दबाव बढ़ने के बाद इसके चक्रवात का रूप लेने और भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने राज्य के  30 में से 15 जिलों में अलर्ट जारी किया है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दबाव का रूख पश्चिम की ओर बढ़ा है और यह फिलहाल बंगाल की खाड़ी में पूर्व मध्य और पड़ोस के दक्षिणपूर्व क्षेत्र और अंडमान निकोबार सागर में केंद्रित है. मौसम विभाग के अनुसार यह अभी ओडिशा के पारादीप के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 890 किलोमीटर की दूरी पर और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 980 किलोमीटर की दूरी पर है.

चक्रवात के ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना बहुत कम 

विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि उसके मजबूत होकर गहरे दबाव में तब्दील हेाने और बुधवार को चक्रवातीय तूफान का रूप लेने की संभावना है. हालांकि, चक्रवात के ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना बहुत कम है. राज्य के विशेष राहत आयुक्त और राजस्व और आपदा प्रबंधन के सचिव पीके जेना ने कहा, ‘‘संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर हमने राज्य के 30 में से 15 जिलों को एलर्ट कर दिया है.’’

जिन जिलों को अलर्ट पर रखा गया, उनमें बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, गंजाम, पुरी, गजपति, कोरापुट, रायगढ़, नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, बौध, नौपाड़ा और मलकानगिरी शामिल हैं. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि इस स्थिति के शुरू में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर और फिर बाद में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर पश्चिम बंगाल, पड़ोस के बांग्लादेश और ओड़िशा के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हम इसकी गति और दिशा पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. अभी इसके संभावित प्रभाव को लेकर कोई स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है.’’ मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अगली सूचना तक समुद्र में न जाएं.

यह भी पढ़ें-

उद्घाटन की तारीख करीब, मगर अब भी करतारपुर गलियारे पर पाक के साथ बरकरार हैं मतभेद के मुद्दे

स्टार्टअप के मामले में तीसरे स्थान पर रहा भारत, 2019 में 1,100 नये स्टार्टअप बने

पंजाब में पराली जलाने के मामले में नहीं आ रही कमी, मंगलवार को सामने आए 6 हजार से अधिक मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget