एक्सप्लोरर

साइक्लोन बुलबुल: पश्चिम बंगाल में 19 हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान

चक्रवात बुलबुल के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी नुकसान हुआ है. इसमें कुल 2.73 लाख परिवार के प्रभावित होने की खबर है. नुकसान के अनुमान की बात करें तो 15 से 19 हजार करोड़ रुपये के बीच नुकसान होने की खबर है.

कोलकाता: साइक्लोन बुलबुल ने बांग्लादेश की ओर बढ़ने से पहले पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. इससे हुए अनुमानित नुकसान की बात करें तो इसके 15 हजार करोड़ रुपये से लेकर 19 हजार करोड़ रुपये के बीच होने की संभावना है. इस बारे में एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी. चक्रवात ने शनिवार की आधी रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों को अपनी चपेट में लिया. इसमें 14 लोगों की जान भी गई है.

एक आईएएस अधिकारी ने बताया, ‘‘चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के बाद विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट से एक अंतरिम अनुमान तैयार किया गया है. अंतिम अनुमान उन विभागों द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ही लगाया जाएगा.’’ उन्होंने बताया, ''शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, नुकसान 15,000 करोड़ रुपये से 19,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.''

नुकसान का यह शुरुआती अनुमान 

उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में नुकसान की पूरी रिपोर्ट अभी तक सचिवालय नहीं पहुंच पाई है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने मंगलवार को रिपोर्ट मांगी है. सिंचाई, वन, कृषि, बिजली, सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग और पंचायत सहित कम से कम 14 विभागों को बुधवार को अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाली की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत कर इस तूफान के दौरान राहत और बचाव कार्य के लिए राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था. गौरतलब है कि साइक्लोन बुलबुल के लिए राज्य सरकार ने पहले से ही एहतियाती कदम उठाए थे और लोगों को खतरे वाली जगहों से दूर विस्थापित कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें-

ब्राजील में आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, पुतिन-जिनपिंग से भी होगी मुलाकात

‘सामना’ में शिवसेना ने लिखा- ‘BJP को 15 दिन, हमें 24 घंटे मिले, ये व्यवस्था का दुरुपयोग और मनमानी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget