एक्सप्लोरर

व्हाट्सएप पर साइबर सुरक्षा का उल्लंघन, शक के घेरे में आए देश के कई सैन्य अधिकारी

सैन्य अधिकारियों से जुड़े जासूसी के मामलों में सख्ती से निपटा जाता है क्योंकि सैन्य अधिकारी आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के अधीन हैं.

देश में सेना की साइबर सुरक्षा में सेंध लगने की आशंका है. व्हाट्सएप के जरिए जासूसी किए जाने का शक है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने सैन्य अधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा उल्लंघन का पता लगाया है. इनके तार पड़ोसी देश द्वारा जासूसी से संबंधित गतिविधियों से जुड़े होने का संदेह है. साइबर सुरक्षा उल्लंघन के मुद्दे पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में, रक्षा सूत्रों ने कहा कि सैन्य और खुफिया एजेंसियों ने कुछ सैन्य अधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा उल्लंघन का संदेह जताया है. जो एक पड़ोसी देश द्वारा जासूसी से संबंधित गतिविधियों से जुड़ा होने की संभावना है. न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से रक्षा सूत्रों ने बताया कि कुछ व्हाट्सएप ग्रुप पर उल्लंघन की सूचना दी गई है.

व्हाट्सएप पर साइबर सुरक्षा का उल्लंघन

व्हाट्सएप पर साइबर सुरक्षा उल्लंघन को लेकर देश के कई सैन्य अधिकारी शक के घेरे में हैं. आरोपों का सामना कर रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर, सूत्रों ने कहा कि इस मामले में तुरंत जांच करने के आदेश दिए गए हैं. सैन्य अधिकारियों से जुड़े जासूसी के मामलों में सख्ती से निपटा जाता है क्योंकि सैन्य अधिकारी आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के अधीन हैं. सूत्रों ने बताया कि चल रही जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. रक्षा सूत्रों के मुताबिक सैन्य अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते वक्त नियमों और आचार संहिता का पालन करने के सख्त निर्देश दिए जाते हैं ताकि वो किसी देश की साजिश का शिकार न बन सकें.

शक के दायरे में देश के कुछ सैन्य अधिकारी

फिलहाल ये पूरा मामला सरकारी गोपनीयता कानून के दायरे में आता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल के दिनों में संदिग्ध पाकिस्तानी और चीनी खुफिया गुर्गों ने सेना और उसकी गतिविधियों पर संवेदनशील जानकारी हासिल करने के प्रयास में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैन्य कर्मियों के साथ जुड़ने का प्रयास किया है. हालांकि उनके अधिकांश प्रयास विफल हो जाते हैं, फिर भी वे कुछ सैन्य कर्मियों से जानकारी निकालने में सक्षम होते हैं जो उनके जाल में फंस जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा जाता है.

ये भी पढ़ें:

केरल HC का ईसाई महिला और DYFI के मुस्लिम नेता के अंतरधार्मिक विवाह में हस्तक्षेप से इनकार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget