एक्सप्लोरर

देश के संस्थानों पर साइबर हमले जारी, अब ऑयल इंडिया लिमिटेड को बनाया गया निशाना

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड का असम के डिब्रूगढ़ जिले के दुलियाजान में पंजीकृत मुख्यालय कथित तौर पर साइबर हमले का शिकार हुआ.

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड का असम के डिब्रूगढ़ जिले के दुलियाजान में पंजीकृत मुख्यालय कथित तौर पर साइबर हमले का शिकार हुआ, जिसके कारण कंपनी ने कार्यालय के सभी कंप्यूटर और आईटी सिस्टम बंद कर दिए. कंपनी के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बता दें कि बीते कुछ दिनों में साइबर हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है. 

इससे पहले यूजीसी इंडिया का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था. इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ट्विटर अकाउंट पर भी साइबर हमला हुआ, जिसमें उसे हैक कर लिया गया था. इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट भी हैक किया गया था. हालांकि, हैकिंग के कुछ देर बाद इन्हें वापस रिकवर कर लिया गया था.

लेकिन, इन सब घटनाओं के बीच अब ऑयल इंडिया लिमिटेड के मुख्यालय पर साइबर अटैक हुआ है. ऑयल के प्रवक्ता त्रिदेव हजारिका ने कहा कि सिस्टम सोमवार से बंद हैं और इस समस्या को हल करने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा, ''सोमवार को जब हमें पता चला कि तीन से चार कंप्यूटर एक वायरस की चपेट में आ गए, तो हमें अपने सभी कंप्यूटर सिस्टम को लैन कनेक्शन से हटाना पड़ा.''

उन्होंने कहा कि मुख्यालय के किसी भी कंप्यूटर में अब इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है. हजारिका ने कहा, “आईटी विभाग नुकसान की सीमा का पता लगा रहा है. ऑयल इंडिया लिमिटेड इस समस्या को हल करने पर काम कर रहा है." 

अगर सिर्फ ऑयल इंडिया की बात करें तो ऑयल इंडिया के लिहाज से भी इस तरह का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कंपनी इस तरह की घटनाओं से जुझ चुकी है.

उन्होंने कहा, "पहले भी कंपनी को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार यह गंभीर सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित संकट है, जिसे हल करने में समय लगेगा.''

ये भी पढ़ें-

राम नवमी पर बार-बार पथराव कोई संयोग नहीं प्रयोग है, मुस्लिमों से नहीं देश को कट्टरवादी सोच से खतरा: गिरिराज सिंह

खाद्य तेलों की महंगाई: केंद्रीय टीमों ने सरसों और खाद्य तेलों की जमाखोरी का पता लगाया, राज्यों को कार्रवाई के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget