एक्सप्लोरर

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 2.21 करोड़ रुपए कीमत के सोने के साथ 4 लोग गिरफ्तार

मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीती रात कस्टम विभाग के जोन-3 के अधिकारियों ने एक मामले में 2.830 किलोग्राम वजन का सोना जब्त किया. इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीती रात कस्टम विभाग के जोन-3 के अधिकारियों ने एक मामले में 2.830 किलोग्राम वजन का सोना जब्त किया. जब्त किए गए सोने की कीमत करीबन 2.21 करोड़ बताई जा रही है. इस मामले में कस्टमर विभाग ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

कस्टम विभाग के मुताबिक, प्रोफाइलिंग के आधार पर CSMI एयरपोर्ट और मुंबई के कस्टम अधिकारियों ने दुबई से मुंबई आ रहे 3 यात्रियों और CSMI एयरपोर्ट मुंबई के डिपार्चर हॉल में काम कर रहे 1 निजी एयरपोर्ट कर्मचारी को रोका और उनके पास से सोने की धूल बरामद की, जिसका कुल वजन 2.830 किलोग्राम था. इसकी कीमत 2.21 करोड़ रुपये आंकी गई. अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों ने पॉलीथीन बैग में सोना छिपाया था, जिसे बाद में स्टोर में लटके ब्रांडेड जूट बैग में रखा गया. इसके बाद उस बैग को उस स्टोर में काम करने वाले निजी एयरपोर्ट के कर्मचारियों की मदद से उठा लिया गया. 

कस्टम सूत्रों की मानें तो एयरपोर्ट पर काम कर रहे प्राइवेट शख्स की मदद से आरोपी सोना एयरपोर्ट से बाहर निकालने की फिराक में थे, लेकिन कस्टम विभाग की प्रोफाइलिंग इंटेलिजेंस के चलते चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कस्टम की टीम ने करोड़ों की कीमत का ड्रग्स, सोना और हीरा बरामद किया था. उस दौरान 8 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget