एक्सप्लोरर

G-20 को लेकर चांदनी चौक में CTI ने चलाया पोस्टर स्टिकर कैंपेन, विदेशी मेहमानों के लिए अंग्रेजी सीख रहे व्यापारी

G-20 Summit: जी20 के मद्देनजर 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली के बाजार बंद रहेंगे, लेकिन चांदनी चौक खुला रहेगा. मीटिंग से समय निकालने के बाद विदेशी मेहमान वहां जा सकते हैं.

G-20 Summit 2023: दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित होने वाला है. सम्मेलन में भाग लेने के लिए सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुख और उनकी टीम भारत आएगी. इनके स्वागत की जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं. जी20 के मद्देनजर 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली के बाजार बंद रहेंगे, लेकिन ऐतिहासिक चांदनी चौक खुला रहेगा. यहां के व्यापारियों को उम्मीद है कि दुनियाभर से दिल्ली आने वाले मेहमान समय निकालकर चांदनी चौक पहुंचेंगे.

यही वजह है कि बाजारों में महमानों से आने का आह्वान किया जा रहा है. इस बीच चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चांदनी चौक में पोस्टर-स्टिकर कैंपेन शुरू किया है. इनमें 'दिल्ली के बाजारों की महिमा भारी, जी20 के नेता आकर करें खरीदारी', 'जी20 मेहमानों के इंतजार कर रहे दिल्ली के बाजार' और 'जी20 ग्लोबल गाला मीट', जैसे स्लोगन लिखे हैं.

चांदनी चौक के दुकानदारों में क्रेज

इस संबंध में CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि चांदनी चौक के दुकानदारों में जी20 को लेकर खासा क्रेज देखा जा रहा है. दो दिवसीय सम्मेलन में मेहमान 9 सितंबर से पहले आने लगेंगे और 10 सितंबर के बाद तक रहेंगे. मीटिंग से समय निकलेगा, तो वह चांदनी चौक के बाजार पहुंचेंगे.

यहां मशहूर जलेबी वाले, कचौड़ी वाले, छोले भटूरे, भल्ले-पापड़ी, पराठे वाले, मिठाई, साड़ी, सूट, लहंगा, जूलरी, सूटिंग-शर्टिंग, गोटा जरी, ड्राइफ्रूट्स आदि के थोक बाजार हैं. ऐसे में विदेशी मेहमान यहां आएंगे और खरीदारी करेंगे. इससे बाजार को लाभ होगा. वे यहां की संस्कृति, पहनावे, खान-पान, अतिथि सत्कार को करीब से जान सकेंगे.

जी20 के लिए अंग्रेजी सीख रहे व्यापारी

विदेशी मेहमानों से बिना किसी दिक्कत के बातचीत हो सके इसके लिए कई व्यापारी अंग्रेजी सीख रहे हैं, जबकि कुछ टूरिस्ट गाइड हायर कर रहे हैं. चांदनी चौक के ज्वैलरी कारोबारी गुरमीत अरोड़ा ने 4 दिनों के लिए अंग्रेजी और अन्य भाषाओं के जानकार टूरिस्ट गाइड हायर किया है.

वहीं, लहंगे और सूट के कारोबारी सुरेश कुमार सेठ को अंग्रेजी नहीं आती है, लेकिन उनका बेटा फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है और बेटी अंग्रेजी के साथ जर्मन जानती है. दोनों बच्चे 8 से 11 सितंबर तक दुकान पर रहेंगे. फूड व्यापारी हेमंत वर्मा ने अपने स्टाफ को अंग्रेजी बोलने की ट्रैनिंग दिलवाई है और वो खुद भी अंग्रेजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं.

मशहूर जलेबी वाले ने बनाया विशेष 'जलेबा'

चांदनी चौक के मशहूर जलेबी कारोबारी रमाकांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने जी-20 में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए विशेष जलेबा-रबड़ी बनाया है और उनकी तमन्ना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी उनकी दुकान पर जलेबी खाने जरूर आएं.

यह भी पढ़ें-

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दावा, 'रिकॉर्ड 15 महीने में बनेगा ग्वालियर एयरपोर्ट टर्मिनल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget