एक्सप्लोरर

CRPF मददगार: घाटी में सुरक्षा ही नहीं इंसानियत का ये काम भी कर रहे हैं जवान

सीआरपीएफ का इस हेल्पलाइन के पीछे जो मकसद है वो यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच तक पहुंचा जा सके और यहां के लोगों के साथ एक जज्बाती रिश्ता कायम हो सके.

नई दिल्ली: कश्मीर घाटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स यानी सीआरपीएफ के जवानों के कंधे पर है. दिन के चौबीस घंटे, साल के 365 दिन ये भारी खतरे के बीच काम करते हैं, ज़रा सी चूक का मतलब है, जान गंवा देना, इसीलिए फायरिंग प्रैक्टिस बेहद जरूरी है.

पिछले साल सीआरपीएफ दस्तों पर किए गए हमलों में 15 जवान शहीद हुए हैं इन आंकड़ों से आप समझ सकते हैं कि सीआरपीएफ जवानों को अपनी जान हथेली पर रखकर कश्मीर घाटी में काम करना पड़ता है. लेकिन सीआरपीएफ कश्मीर घाटी में सिर्फ लोगों की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि छोटी से बड़ी हर तरह की मदद भी करती है. कश्मीर घाटी का कोई भी नागरिक सीआरपीएफ की इस मददगार हेल्पलाइन पर फोन करता है तो फौरन उसके पास मदद पहुंच जाती है. 16 जून 2017 को मददगार हेल्पलाइन की शुरूआत की गयी थी. CRPF मददगार: घाटी में सुरक्षा ही नहीं इंसानियत का ये काम भी कर रहे हैं जवान

कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों के लोग किसी भी परेशानी को इस पर साझा कर सकते हैं. अब तक 93 हजार से भी ज्यादा कॉल हेल्पलाइऩ पर आ चुकी हैं. बच्चों सहित कई लोगों की जिंदगियां हेल्पलाइन के जरिए बचायी जा चुकी हैं. 14411 इस नंबर पर कोई भी जो कश्मीर का रहने वाला है वो कॉल कर सकता है. यहां कॉल करेंगे फिर वो समस्याएं लिखेंगे, फिर यहां जो डिस्पैचर हैं उनके पास वो समस्या भेजेंगे और फिर ये जो संबंधित यूनिट कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में वो वहां पर बताएंगे.

श्रीनगर में सीआरपीएफ की इस मददगार हेल्पलाइऩ का कंट्रोल रूम है. यहीं पर सारी कॉल्स आती हैं, परेशानी सुनी जाती है और फिर उन्हें संबंधित इलाके के अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाता है. यानी सिर्फ परेशानी आगे बढ़ाकर ही नहीं रहते बल्कि फीडबैक लेकर सुनिश्चित भी करते हैं कि मदद हुई या नहीं, कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे चलता है. कॉल अटेंड करने से लेकर उससे संबंधित यूनिट तक ट्रांसफर करने तक, हर काम बड़ी ही सावधानी और मुस्तैदी से होता है. CRPF मददगार: घाटी में सुरक्षा ही नहीं इंसानियत का ये काम भी कर रहे हैं जवान

एबीपी न्यूज़ की टीम वहां मौजूद ही थी कि तभी एक मेडिकल इमरजेंसी की कॉल आयी, कॉल सेंटर ने अलर्ट किया और एंबुलेंस फौरन निकल पड़ी. मददगार हेल्पलाइन की मदद से इस मरीज को फौरन मेडिकल सहायता मिली और उसका इलाज किया गया. अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो वो तुरंत मददगार हेल्पलाइन पर कॉल करता है और अपने लिए एंबुलेंस की मांग करता है और फिर इसी तरीक से उसका इलाज किया जाता है. आने वाली कॉल्स में सबसे ज्यादा मेडिकल सुविधाओं के लिए ही होती हैं.

कैंप में जो मेडिकल इंवेस्टेगेशन रूम बना होता है, वहां फौरी तौर पर यहां इलाज किया जाता है. अगर इलाज यहीं मुकम्मल होगा तो यहीं करते हैं अगर जरूरत पड़ेगी बड़े हॉस्पिटल में ले जाने की तो यहां से फिर बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget