एक्सप्लोरर

थाने में चेन से बंधे कोबरा कमांडो की तस्वीर वायरल, CRPF ने कर्नाटक पुलिस के महानिदेशक को लिखा पत्र

सीआरपीएफ के एडिशनल डीजी ने इस मामले में कर्नाटक पुलिस के महानिदेशक को चिठ्ठी लिखी है. साथ ही सीआरपीएफ ने भरोसा दिलाया है कि मंगलवार को जब कोबरा कमांडो की जमानत याचिका अदालत में आएगी तो उस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी भी वहां मौजूद रहेंगे.

नई दिल्ली: कर्नाटक के बेलगावी में कोबरा कमांडो को थाने में चेन से बांधने और बदसलूकी के मामले को सीआरपीएफ मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है. सीआरपीएफ के एडिशनल डीजी ने इस मामले में कर्नाटक पुलिस के महानिदेशक को चिठ्ठी लिखी है. साथ ही सीआरपीएफ ने भरोसा दिलाया है कि मंगलवार को जब कोबरा कमांडो की जमानत याचिका अदालत में आएगी तो उस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी भी वहां मौजूद रहेंगे.

सीआरपीएफ के मुख्य प्रवक्ता डीआईजी एम धिनाकरन के मुताबिक, जमानत मिलने के बाद कोबरा कमांडो के मामले की जांच संजीदगी से की जाएगी ताकि मामले का निपटारा किया जा सके.

आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर कर्नाटक के बेलगावी के एक थाने की फोटो वायरल हो रही है जिसमें सीआरपीएफ की कोबरा यानि कमांडो बटालियन फॉर रेसोलेट एक्शन के एक जवान को जमीन पर नीचे बैठा दिखाया गया है और उसके हाथ चेन से बंधे हैं.

जानकारी के मुताबिक, ये फोटो सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो सचिन सुनील सावंत की है जिन्हें कर्नाटक पुलिस ने पुलिसवालों से मारपीट और काम में बाधा डालने के साथ-साथ महामारी रोग अधिनियम के तहत 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. दरअसल, कमांडो सचिन इन दिनों बेलगामी में अपने घर पर छुट्टी पर गए हुए थे. लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें छुट्टी खत्म होने पर भी अपने घर ही रूकना पड़ा.

23 तारीख की दोपहर को सचिन अपने घर के बाहर अपनी बाइक धो रहे थे. उसी दौरान लॉकडाउन लागू कराने के इरादे से मोबाइल-गस्त पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें देखा और मास्क ना लगाने को लेकर सचिन से कहासुनी हो गई. बहस बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई. पुलिस का आरोप है कि सचिन ने पुलिसवालों से मारपीट की. इस आरोप पर पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया और सदाला थाने के लॉकअप में डाल दिया.केस दर्ज होने के बाद सचिन की यूनिट ने उसे नौकरी से सस्पेंड भी कर दिया था.

जमीन पर बैठे और हाथ चेन से बंधे सचिन की जो फोटो वायरल हो रही है वो कर्नाटक पुलिस की कस्टडी की है. लेकिन बाद में सचिन के परिवारवालों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की वीडियो सीआरपीएफ के वरिष्ट अधिकारियों से साझा की तो पता चला कि कर्नाटक पुलिस के कर्मियों ने भी सचिन की पिटाई की थी और उसे चेन में बांधा था. इसके बाद ही सीआरपीएफ मुख्यालय ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए कर्नाटक पुलिस की डीजीपी को पत्र लिखा और अब सचिन की जमानत की कवायद में जुटी है.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget