एक्सप्लोरर

Telangana: विकाराबाद में अधिकारियों पर भीड़ ने किया हमला, 16 लोग गिरफ्तार; जमीन अधिग्रहण को लेकर चल रहा था प्रदर्शन

Telangana: तेलंगाना पुलिस का कहना है कि बीआरएस की युवा शाखा के जिस नेता ने लोगों को इस ‘पूर्व-नियोजित हमले के लिए कथित रूप से उकसाया था, वह फरार है. हमले के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी हैं.

तेलंगाना में विकाराबाद जिले के एक गांव में दवा कंपनियों की प्रस्तावित इकाइयों के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों पर कथित रूप से हमला करने को लेकर मंगलवार को 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दुद्याला मंडल के लागाचर्ला गांव में कुछ ग्रामीणों की ओर से कथित तौर पर हमला करने से तीन अधिकारी, एक अतिरिक्त जिलाधिकारी, कोडंगल क्षेत्र विकास प्राधिकरण (केडीए) के अध्यक्ष और डीएसपी रैंक के एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए.

तेलंगाना औद्योगिक अवसंरचना निगम (टीजीआईआईसी) की ओर से गांव के बाहर एक सार्वजनिक सुनवाई आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसी बीच भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की युवा शाखा के एक नेता ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से संपर्क किया और उनसे यह कहते हुए गांव में आने का अनुरोध किया कि किसान अपनी राय देंगे. पुलिस ने बताया कि यह अनुरोध स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी किसानों की राय सुनने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ गांव में गए, जहां एक भीड़ ने उनका विरोध किया.

हिरासत में 57 लोग

प्रदर्शनकारियों ने प्रतीक जैन एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के वाहनों पर पथराव किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ इस घटना के सिलसिले में मंगलवार को 57 लोगों को हिरासत में लिया गया. सत्यापन के दौरान 16 को हमले में लिप्त पाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. बाकी लोगों को छोड़ दिया गया.’’ उन्होंने कहा कि आगे की जांच के बाद और गिरफ्तारी की जाएगी.

कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित 

पुलिस का कहना है कि बीआरएस की युवा शाखा के जिस नेता ने लोगों को इस ‘पूर्व-नियोजित हमले के लिए कथित रूप से उकसाया था, वह फरार है. इस घटना के सिलसिले में तीन प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और दुद्याला मंडल में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गयी हैं. स्थिति अब नियंत्रण में है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. मामले की जांच जारी है. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना के उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू ने कहा कि राज्य सरकार ने अधिकारियों पर हमले को गंभीरता से लिया है और वह इस घटना की गहन जांच करेगी. उन्होंने कहा कि घटना के दृश्यों से यह स्पष्ट है कि कुछ लोगों ने गांव के लोगों को भड़काने और जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों पर हमला करने की कोशिश की.

कांग्रेस सरकार पर किसानों को गिरफ्तार करने का लगाया आरोप

श्रीधर बाबू ने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल बीआरएस सत्ता खोने के बाद हताश है और वह हर कदम पर कांग्रेस सरकार के कल्याण और विकास संबंधी कदमों में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है. बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने कांग्रेस सरकार पर ‘आधी रात को किसानों को गिरफ्तार करने’ का आरोप लगाया. वहीं रामाराव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बीआरएस किसानों की गिरफ्तारी की निंदा करती है और पुलिस कार्रवाई का विरोध करती है.’’ यह गांव मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के विधानसभा क्षेत्र कोडंगल का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले नहीं रुके तो सीमा पर विरोध प्रदर्शन करेंगे: शुभेंदु अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!
'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Embed widget