एक्सप्लोरर

अंकित हत्याकांड पर भड़के मोहम्मद कैफ,कहा-हम किस युग में जी रहे हैं? पीसफुल का 'पी' भी नहीं रहा

देश की राजधानी में बीते गुरूवार की रात एक खौफनाक वारदात में अंकित नाम के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. अंकित का आरोप इतना था कि उसने दूसरे धर्म की लड़की सलीमा से प्यार किया.इस घटना की क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कड़े शब्दों में निंदा की है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी में बीते गुरूवार की रात एक खौफनाक वारदात में अंकित नाम के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. अंकित का आरोप इतना था कि उसने दूसरे धर्म की लड़की सलीमा से प्यार किया. सलीमा के परिवार वालों पर ही अंकित की हत्या का आरोप लगा है. सलीमा ने अपने बयान में कहा है कि वह अंकित से प्यार करती थी और अब उसे भी अपने परिजनों से जान का खतरा है. इस घटना की क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कड़े शब्दों में निंदा की है. कैफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ''हम किस युग में जी रहे हैं? कोई अपनी पसंद के व्‍यक्ति से प्‍यार और शादी नहीं कर सकता और यह सब दिल्‍ली जैसे शहरी इलाके में हो रहा है. हत्‍यारों को शर्म आनी चाहिए और न्‍याय होना चाहिए और सबसे जरूरी बात कि यह मानसिकता बदलनी चाहिए. पीसफुल का 'पी' भी नहीं रहा.” कैफ के इस ट्वीट पर लोगों ने भी अपनी राय रखी है और कहा कि हत्‍यारों को सजा होनी चाहिए. अशफाक ने कहा, ”सर, यह ऑनर किलिंग का मामला नहीं हैं. अंकित सक्‍सेना की बर्बर तरीके से हत्‍या की गई क्‍योंकि वह एक मुस्लिम लड़की से रिश्‍ते में था. मैं उस लड़की की बहादुरी को सलाम करता हूं जिसने परिवार के खिलाफ स्‍टैंड लिया.” वहीं एक और ट्विटर यूजर रिशी आर्या ने लिखा है कि,'कितना बढ़िया हो अगर सब ऐसा ही सोचें. इस घटना को आतंकी या सांप्रदायिक न ठहराने बल्कि सबको समान एक नजरिए से देखने के लिए आपको सलाम ! कानून को अब अपना काम करने दें.' देवेश मिश्रा ने लिखा है कि,'काश दोनों समुदाय के लोग जैसे बड़ी सोच और दिल वाले होते, जैसे कि आप हैं.' क्या है पूरा मामला? एक फरवरी गुरुवार की रात 8 बजे ख्याला थाने के अंतर्गत आने वाले रघुबीर नगर इलाके में अंकित घर से अपनी सेंटो कार में जा रहा था. इसी दौरान पहले से ही वहां मौजूद उसकी महिलामित्र सलीमा के परिवार वालों ने उसकी गाड़ी को रोका और उसे गाड़ी से उतारकर मारने पीटने लगे. इस बीच अंकित मां भी वहां पहुंच गई. उनके साथ भी मारपीट की गई. अपनी मां को पिटता देख जब अंकित बीच बचाव करने आया तो उसकी महिलामित्र की मां, पिता, मामा और नाबालिक भाई ने अंकित को दबोच लिया और पिता ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है. मामले में कुल चार आरोपियों में से 3 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि एक नाबालिक आरोपी को जुवेनाइल होम भेजा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget