एक्सप्लोरर

World Cup: बेकार गया रोहित का शतक, इंग्लैंड ने 31 रनों से हराकर रोका भारत का विजयरथ

World Cup: इंग्लैंड की टूर्नामेंट के आठ मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब उसके 10 अंक हो गए हैं. इंग्लैंड की टीम अंकतालिका में शीर्ष-चार में पहुंच गई है. वहीं भारत को सात मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है.

बर्मिघम: जॉनी बेयरस्टो (111) के शतक के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने यहां एजबेस्टन मैदान पर रविवार को खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के 38वें मैच में भारत को 31 रनों से हरा दिया. मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 337 रनों का स्कोर बनाया और फिर भारत को 50 ओवरों में पांच विकेट पर 306 रनों पर रोक दिया. साल 1992 के बाद से यह पहला मौका है जब विश्व कप के किसी मैच में इंग्लैंड ने भारत को मात दी है.

भारत की सात मैचों में पहली हार

इंग्लैंड की टूर्नामेंट के आठ मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब उसके 10 अंक हो गए हैं. इंग्लैंड की टीम अंकतालिका में शीर्ष-चार में पहुंच गई है. वहीं भारत को सात मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड से मिले 338 रनों को विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और उसने आठ रन के स्कोर पर ही लोकेश राहुल (0) का विकेट गंवा दिया. इसके बाद रोहित शर्मा (102) और कप्तान विराट कोहली (66) ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए. इस विश्व कप में कोहली का यह लगातार पांचवां अर्धशतक है.रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की. विराट ने 76 गेंदों का सामना किया जिसमें सात चौके लगाए.

विराट के आउट होने के बाद रोहित ने ऋषभ पंत (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े. इस दौरान रोहित ने अपने करियर का 25वां और इस विश्व कप में तीसरा शतक जमाया. रोहित हालांकि शतक जमाने के तुरंत बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमा बैठे. रोहित ने 109 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 15 चौके लगाए. भारत को अंतिम 13 ओवरों में जीत के लिए 134 रन बनाने थे. लेकिन पंत 29 गेंदों पर चार चौके लगाकर आउट हो गए. इसके बाद भारत का आवश्यक रन रेट बढ़ता गया और टीम लक्ष्य से दूर होती चली गई.

धोनी ने 31 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाकर बनाए 42 रन

विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या (45) और अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 42) ने पांचवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी जरूर की, लेकिन यह टीम की जीत के लिए नाकाफी थी. भारत को अंतिम 30 गेंदों पर 71 रन की दरकार थी, लेकिन टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद पांच विकेट पर 306 रन तक ही पहुंच सकी. धोनी ने 31 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया. केदार जाधव ने 13 गेंदों पर नाबाद 12 रनों में एक चौका लगाया. इंग्लैंड की ओर से प्लेंकेट ने तीन और वोक्स ने दो विकेट लिए.

इससे पहले, इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो (111) के शानदार शतक की मदद से सात विकेट पर 337 रनों का स्कोर बनाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को बेयरस्टो और जेसन रॉय (66) ने पहले विकेट के लिए 22.1 ओवर में 160 रन की साझेदारी कर शानदार शुरूआत दी. खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने रॉय को आउट करके तोड़ा. रॉय ने 57 गेंदों की अर्धशतकीय पारी में सात चौके और दो छक्कों की मदद से वनडे में अपना 16वां और इस विश्व कप में दूसरा अर्धशतक पूरा किया. रॉय के आउट होने के बाद बेयरस्टो ने जोए रूट (44) के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े.

मैन ऑफ द मैच बने शतकवीर बेयरस्टो

बेयरस्टो ने करियर का आठवां और इस विश्व कप में अपना पहला शतक पूरा किया. उन्होंने 109 गेंदों की अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और छह छक्के लगाए. बेयरस्टो को मोहम्मद शमी ने आउट किया. बेयरस्टो को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार मिला. शमी ने इसके बाद अपने अगले ही ओवर में कप्तान इयोन मोर्गन (1) को भी आउट कर इंग्लैंड के रन रेट पर अंकुश लगाने की कोशिश की. मोर्गन को आउट करने के बाद शमी ने रूट को भी अपना तीसरा शिकार बना लिया.

रूट ने 54 गेंदों की पारी में दो चौके जड़े. हालांकि उन्होंने बेन स्टोक्स (79) के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की. स्टोक्स ने जोस बटलर (20) के साथ भी पांचवें विकेट के लिए 33 रन जोड़े. शमी ने बटलर को आउट कर अपना चौथा विकेट पूरा किया. इस दौरान स्टोक्स ने अपने करियर का 19वां और इस विश्व कप में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 54 गेंदों की तेजतर्रार पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाकर इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. स्टोक्स पारी की अंतिम ओवर के चौथे गेंद पर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने. क्रिस वोक्स ने सात रन बनाए. भारत की ओर से शमी ने 69 रन पर पांच विकेट, बुमराह ने 44 रन पर एक विकेट और कुलदीप ने 72 रन पर एक विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें-

World Cup 2019: इंग्लैंड के हाथों हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने इन्हें बताया हार के लिए जिम्मेदार

World Cup 2019: मैच के बाद रिषभ पंत पर रोहित शर्मा ने कही ऐसी बात कि सब हंस पड़े

वर्ल्ड कप 2019: वर्ल्ड कप 2019 जीतने के लिए किसी भी टीम को पहले भारत को हराना होगा- क्लाइव लॉयड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget