एक्सप्लोरर

'मणिपुर में स्थिति सामान्य करने में फेल हुए सीएम बीरेन सिंह', बोले CPIM नेता जितेंद्र चौधरी

Jitendra Chowdhury: माकपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को 'सामान्य स्थिति बहाल करने में विफल' रहने के लिए हटाने की मांग की.

Imphal News: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता जितेंद्र चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य में 'सामान्य स्थिति बहाल करने में विफल रहने' को लेकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को पद से हटाया जाना चाहिए. प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में हिंसा प्रभावित मणिपुर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे माकपा की त्रिपुरा इकाई के महासचिव चौधरी ने आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा देश भर के लोगों को बांटने की भाजपा-आरएसएस की रणनीति का हिस्सा है.

जितेंद्र चौधरी ने फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, 'हम मणिपुर में संघर्ष को एक अलग स्थिति के रूप में नहीं देखते, बल्कि लोगों पर शासन करने के लिए उनके बीच विभाजन और अविश्वास पैदा करने की भाजपा-आरएसएस की अखिल भारतीय रणनीति के हिस्से के रूप में देखते हैं. ऐसी घटनाएं हर जगह हो रही हैं.

'मणिपुर में स्थिति चिंताजनक'

माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मणिपुर में तीन राहत शिविरों का दौरा किया और शुक्रवार को राज्यपाल अनसुइया उइके से भी मुलाकात की. चौधरी ने कहा, 'मणिपुर में स्थिति चिंताजनक है क्योंकि हर गुजरते दिन के साथ अविश्वास बढ़ रहा है. राज्य में बीरेन सिंह सरकार शांति लाने के बजाय, सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कोई भी कदम उठाने में विफल रही है.'

माकपा नेता ने कहा, 'ऐसा कहा गया था कि केंद्र मणिपुर में स्थिति की निगरानी करेगा लेकिन ज़मीनी हकीकत बहुत अलग है. बीरेन सिंह, अपने बहुप्रचारित इस्तीफे के नाटक के बाद  अब तक शासन कर रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'हम मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त करने की मांग नहीं कर रहे, बल्कि बीरेन सिंह को तत्काल हटाने की मांग करते हैं.'  वहीं, भाजपा की त्रिपुरा इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने चौधरी के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि मणिपुर में क्रमिक रूप से शांति लौटेगी.

यह भी पढें : Manipur Violence: आदिवासियों ने मणिपुर हिंसा के खिलाफ किया प्रदर्शन, AFSPA फिर लागू करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Live: राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही थोड़ी देर में होगी शुरू
Live: राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही थोड़ी देर में होगी शुरू
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget