एक्सप्लोरर

सीपी जोशी हैं कांग्रेस में मची आंतरिक कलह के जिम्मेदार: अशोक चौधरी

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए अशोक चौधरी ने कहा, "सीपी जोशी अपने चहेते अखिलेश को अध्यक्ष बनाने के लिए पिछले आठ महीने से मुझ पर अध्यक्ष पद से हटने का दबाव बना रहे थे."

पटना: बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस में मची आंतरिक कलह अब चरम पर पहुंच गई है. बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता सी़पी़ जोशी को कांग्रेस में उत्पन्न संकट के लिए जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी से आए लोग उन्हें कांग्रेस की संस्कृति समझा रहे हैं. पटना में पूर्व शिक्षामंत्री चौधरी ने कहा, "सीपी जोशी वर्तमान में बिहार कांग्रेस संकट के लिए जिम्मेदार हैं. वह चाहते हैं कि उनके चहेते अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाए."

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए अशोक चौधरी ने कहा, "जोशी अपने चहेते अखिलेश को अध्यक्ष बनाने के लिए पिछले आठ महीने से मुझ पर अध्यक्ष पद से हटने का दबाव बना रहे थे." उन्होंने अखिलेश पर आरजेडी के साथ सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि बाहर से आए लोग आज मुझे ही कांग्रेस की संस्कृति का पाठ पढ़ा रहे हैं.

कांग्रेस छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में जाने की संभावना से इनकार करते हुए चौधरी ने कहा, "मैं पार्टी में रहकर ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ाई लडूंगा, जो पार्टी के अपहरण की कोशिश कर रहे हैं." उन्होंने वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी को मुखौटा मात्र बताया. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर उन्हें प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से अवगत कराएंगे.

गौरतलब है कि सोमवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रतिनिधि सम्मेलन में वर्तमान अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई और हंगामा हुआ. इस दौरान आरोप है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के समर्थकों के साथ मारपीट की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget