एक्सप्लोरर

Inspector Suspended: गाजियाबाद के लोनी में गो-तस्करों का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर सस्पेंड, जानें क्या है वजह

Ghaziabad News: गैर हाजिर होने, जीडी में अवैध एंट्री दर्ज करने और उसको गलत तरीके से वायरल करने के लिए गाजियाबाद एस एस पी पवन कुमार ने की यह कार्यवाही की है.

Loni Cow Smugglers Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 7 पशु तस्करों से मुठभेड़ करके उनकी गिरफ्तारी करने वाले लोनी बॉर्डर थाने के पूर्व इंचार्ज राजेंद्र त्यागी को सस्पेंड कर दिया गया है. गैर हाजिर होने, जीडी में अवैध एंट्री दर्ज करने और उसको गलत तरीके से वायरल करने के लिए गाजियाबाद एस एस पी पवन कुमार ने की यह कार्यवाही की है. शनिवार को इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी का लोनी बॉर्डर थाने से तबादला किया गया था. इसके बाद उन्होंने नई तैनाती ज्वॉइन करने के बजाय नौकरी छोड़ने की बात जीडी में लिख दी थी. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को लोनी बॉर्डर पुलिस का गो-तस्करों के साथ एनकाउंटर हुआ था. पुलिस ने बाद में इन्हें गिरफ्तार कर लिया. दो लोग फरार हो गए थे. हैरानी की बात थी कि इन सभी गो तस्करों के पैर में एक ही जगह गोली लगी थी. हालांकि यह इत्तेफाक था या कुछ और यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा. गिरफ्तार बदमाशों के पास से बंदूकें और धारदार हथियार बरामद हुए थे. 

एसएसपी पवन कुमार ने बताया था कि आरोपियों की पहचान मुस्तकीम, सलमान, मोनू, इंतजार, नाजिम, आसिफ और बोलर के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि दो अन्य लोग भूरा और दानिश फरार हो गए. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि सभी सातों आरोपियों के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन गायों के अवशेष, सात देसी पिस्तौल, सात खाली कारतूस, पांच चाकू और दो कुल्हाड़ी बरामद की हैं. पुलिस आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है. 

तबादले से नाराज थे इंस्पेक्टर

गो-तस्करों को गिरफ्तार करने के दो दिन बाद जब तबादले की खबर आई तो इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी खफा हो गए. उन्होंने लोनी बॉर्डर थाने की जीडी में लिखा कि उनका मनोबल काफी टूट चुका है और वह नौकरी करने की स्थिति में इस वक्त नहीं हैं. इससे पहले उन पर कोई आरोप नहीं लगा है.  इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी के बिना मंजूरी छुट्टी पर जाने और नई तैनाती पर जॉइन नहीं करने के बाद अब इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी यानी सीओ करेंगे. अब एसएसपी ने कठोर कार्यवाही करते हुए राजेंद्र त्यागी को सस्पेंड कर दिया है. 

ये भी पढ़ें

Air Force Air Show: सुखोई से जगुआर और मिराज से हरक्युलिस तक...वायुसेना के विमानों के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बना 'रणवे'

PM Modi In UP: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने किया रामायण की इस घटना का जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget