एक्सप्लोरर

Covid Report: कोरोना का वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़ा, 50 फीसदी मामले अकेले केरल से आए

केरल के अलावा महाराष्ट्र, दक्षिण भारत के कुछ राज्य और पूर्वोत्तर राज्यों से भी नए मामलों बढ़ोतरी देखी जा रही है. देश में कोरोना केस बढ़ने के साथ ही वीकली पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी देखी जा रही.

कोरोना की दूसरी लहर अभी भी जारी है. देश में पिछले 32 दिनों से भले ही नए मामले 50 हजार से नीचे हैं लेकिन अभी भी 40 हजार से ज्यादा नए मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में केस बढ़ रहे हैं. वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट जो इस महीने कम हो रही थी वो एक बार फिर बढ़ने लगा है.  

देश में पिछले 24 घंटों में 43,509 नए मामले सामने आए है और 640 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 15 लाख 28 हजार 114 हो गई. जिसमें से 3 करोड़ 7 लाख 1 हजार 612 लोग ठीक हो गए. 4 लाख 22 हजार 662 लोगों की मौत हुई है. देश में अभी 4,03,840 एक्टिव केस यानी वो मरीज जिनका इलाज जारी है. ये कुल केस का 1.28 फीसदी है. भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 97.38 फीसदी है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.38 फीसदी है. 

50 फीसदी केस केरल से आए
पिछले 24 घंटों में सामने आए केस में ज्यादातर केस केरल से रिपोर्ट हुए हैं. बुधवार को केरल में 22,056 नए केस रिपोर्ट हुए है जबकि 131 मरीजों की मौत हुई है. ये 24 घंटे में सामने आए मामलों का 50.69 फीसदी है. लगातार कोरोना के केस केरल में बढ़ रहे है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केरल में अभी 1,50,040 एक्टिव केस है और 16,457 मरीजों की मौत हुई है. 

वहीं केरल के अलावा महाराष्ट्र, दक्षिण भारत के कुछ राज्य और पूर्वोत्तर राज्यों से भी नए मामलों बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटो में महाराष्ट्र में 6,857, आंध्र प्रदेश में 2,010, कर्नाटक में 1,531, मिज़ोरम में 1,110, मणिपुर में 1,003, त्रिपुरा में 376 और अरुणाचल प्रदेश में 342 नए मामले सामने आए है. 

देश में कोरोना केस बढ़ने के साथ ही वीकली पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी देखी जा रही. जुलाई के महीने में जहां वीकली पॉजिटिविटी रेट में कमी आ रही थी वो एक बार फिर बढ़ने लगी है. 2 जुलाई जहां ये दर 2.64% थी वो 20 जुलाई तक 2.09% हो गई जो अब बढ़कर 2.38% हो गई है. वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.52% है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 52 दिनों से पॉजिटिविटी 5% से कम है. भारत मे अब तक 45 करोड़ 7 लाख 6 हजार 257 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है जिसमें से 35,25,45,271 लोगों को पहली डोज और 9,81,60,986 दूसरी डोज दी जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-
राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- संसद का समय बर्बाद मत करो, महंगाई, किसान और पेगासस पर चर्चा करने दो

Petrol Diesel 29 July: 12 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, जानिए क्या है आपके शहर में रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget