एक्सप्लोरर

COVID-19: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- अगर जरूरत हुई तो लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा

मध्य प्रदेश में अब तक कोविड-19 के कुल 165 केस सामने आ चुके हैं. इस वायरस ने राज्य में अब तक सात लोगों की जान ले ली है.

नई दिल्ली: देश में लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं इसको लेकर चर्चा हो रही है. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जरूरत हुई तो राज्य में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोगों की जान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. राज्य में कोरोना वायरस के अब तक 165 मामले सामने आ चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है.

शिवराज सिंह ने कहा, ‘’ लोगों का जीवन अधिक महत्वपूर्ण है. अर्थव्यवस्था फिर से बन सकती है लेकिन अगर लोग मर जाते हैं, तो हम उन्हें कैसे वापस लाएंगे? इसीलिए, यदि आवश्यकता पड़ी तो हम लॉकडाउन का विस्तार करेंगे, स्थिति के आधार पर फैसला लिया जाएगा.’’

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया था. ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा. हालांकि, इस बीच न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा कि कई राज्यों ने केंद्र सरकार ने अनुरोध किया कि लॉकडाउन में विस्तार किया जाए. सूत्रों के मुताबिक ऐसे में अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस दिशा में सोच रही है.

मध्य प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों ने भी लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए हैं. इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, तेलंगाना और झारखंड शामिल हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने लॉकडाउन बढ़ाने जाए कि वकालत करते हुए कहा कि ये लोगों के जीवन के लिए जरूरी है. उन्होंने पीएम मोदी से अपील की कि लॉकडाउन की अवधि में विस्तार किया जाए. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से अपील की कि लॉकडाउन के बाद रेलवे सेवा, हवाई सेवा और बस सेवाओं को शुरू करने से पहले पूरी तरह विचार करें.

बता दें कि लॉकडाउन लागू होने के बाद भी देश में कोविड-19 के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब ये आंकड़ा चार हजार के पार कर चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल 4421 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं और 114 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना वायरस: संक्रमण के बढ़ने का खतरा देख नेपाल ने बंद की भारत और चीन सीमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget