एक्सप्लोरर

Coronavirus: चीन में थमे कोरोना संक्रमण के मामले, इटली में कम हुई मृत्यु दर

दुनियाभर में जहां जानलेवा कोरोना वायरस से अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं चीन में इस संक्रमण के मामलों में कमी आई है. पिछले तीन महीनों में शविनार को इटली में कोरोना से मौत के सबसे कम मामले सामने आए हैं.

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने के बीच यहां जांच का दायरा हाल ही में खोले गए सैलूनों तक बढ़ा दिया गया है. वहीं दक्षिण कोरिया में अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए सामाजिक दूरी के नियम में ढील दिए जाने के कारण वहां संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं. अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने फ्लोरिडा में संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण अपनी पूर्वनियोजित बस प्रचार यात्रा स्थगित कर दी है. यह यात्रा राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान से जुड़ी थी. संक्रमण से बेहद प्रभावित देश इटली में लगभग तीन माह में शानिवार को मौत के सबसे कम मामले सामने आए हैं.

बीजिंग में ब्यूटी पार्लर और सैलून में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया

बीजिंग में ब्यूटी पार्लर और सैलून में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आने से यह संकेत मिल रहे हैं कि यहां संक्रमण पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है. बीजिंग के अधिकारियों ने एक बड़े थोक खाद्य बाजार को बंद कर दिया है, जहां वायरस व्यापक रूप से फैल गया था. स्कूलों को दोबारा बंद किया गया है और आस पास के कुछ स्थानों को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा बीजिंग से बाहर जाने वाले किसी भी व्यक्ति को पिछले सात दिनों में कराए गए परीक्षण की जांच रिपोर्ट दिखानी होगी कि उसमें संक्रमण नहीं है.

शनिवार को समाप्त हुए तीन दिवसीय ड्रैगन बोट फेस्टिवल के दौरान लाखों चीनी लोगों ने यात्राएं कीं, लेकिन इससे संक्रमण फैलने की कोई बात सामने नहीं आई है. कोरिया के रोग नियंत्रण और रोकथाम केन्द्र ने बताया कि संक्रमण के सामने आए 40 नए मामले घरेलू स्तर पर संक्रमण के हैं. वहीं संक्रमण के 22 मामले विदेश से आए लोगों के हैं. संक्रमण के स्थानीय मामले नाइटक्लब, चर्च सेवा जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों से जुड़े हैं.

अमेरिका की चिकन प्रसंस्करण इकाई में 371 कर्मचारियों को हुआ कोरोना 

अमेरिका की अर्थव्यवस्था को झटका देते हुए टायसन फूड ने मिसौरी स्थित अपने चिकन प्रसंस्करण इकाई में 371 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा की है. अमेरिका के कंसास, इदाहो और ओकलाहोमा में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं.

इटली के स्वास्थ मंत्रालय के आंकडों के अनुसार शुक्रवार से अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है और इसी के साथ देश में मरने वाले लोगों की संख्या 34,716 हो गई है. जर्मनी में अधिकारियों ने पश्चिमी क्षेत्र में एक बूचड़खाने में 1,300 कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र को बंद कर दिया है. पश्चिमी क्षेत्र में 5 लाख लोग रहते हैं.

सर्बिया की रक्षा मंत्री हुईं पॉजिटिव 

सर्बिया की सरकार ने रक्षा मंत्री एलेक्जैंडर वुलिन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है. वुलिन ने इस सप्ताह रूस की विजय दिवस परेड कार्यक्रम में शिरकत की थी. देश के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई राष्ट्रपति एलेक्जैंडर वूसिस कर रहे थे और वूसिस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आमने सामने से मुलाकात की थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वुलिन ने भी पुतिन से मुलाकात की थी या नहीं.

ब्रिटेन सरकार अन्य देशों से लौटे अपने नागरिकों के लिए 14 दिन के पृथक-वास के नियम को समाप्त करने पर विचार कर रही है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पांच लाख को पार कर गए हैं.

यह भी पढ़ें- 

खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के निशाने पर थे RSS-VHP के बड़े नेता, गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में खुलासा

कांग्रेस में डेमोक्रेसी को लेकर अमित शाह ने साधा निशाना, अपने इमरजेंसी वाले ट्वीट को बताया सही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget