एक्सप्लोरर

COVID-19: देश में पॉजिटिव मामले बढ़कर 18985 हुए, पढ़ें राज्यवार आंकड़े

पिछले 24 घंटे में 1329 नए केस आने के बाद भारत में कोविड-19 के केस बढ़कर 18985 हो गए हैं. देश में अब तक 603 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रह हैं. मंगलवार को ये आंकड़ा बढ़कर 18985 तक पहुंच गया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 1329 नए मामले सामने आए और 44 लोगों की मौत हुई है. अब तक कोविड-19 की वजह से 603 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 4669 पॉजिटिव केस हैं और 232 लोगों की मौत हो चुकी है.

यहां पढ़ें राज्यवार आंकड़ें

देश के 31 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के मामले पाए गए हैं. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में पाए गए हैं. यहां 4669 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं. इनमें से 572 लोग ठीक हुए हैं और 232 लोगों की मौत हुई है. आंध्र प्रदेश में 757, अंडमान निकोबार में 16, अरुणाचल प्रदेश में एक, असम में 35, बिहार में 114, चंडीगढ़ में 26, छत्तीसगढ़ में 36, दिल्ली में 2081 और गोवा में सात मामले आए. हालांकि, अब गोवा के सभी मरीज ठीक हो गए हैं.

इसके अलावा गुजरात में 2066, हरियाणा में 254, हिमाचल प्रदेश में 39, जम्मू-कश्मीर में 368, झारखंड में 46, कर्नाटक में 415, केरल में 408, लद्दाख में 18, मध्य प्रदेश में 1540, मणिपुर में 2, मेघालय में 11, मिजोरम में एक, ओडिशा में 74, पुडुचेरी में 7, पंजाब में 245, राजस्थान में 1576, तमिलनाडु में 1520, तेलंगाना में 919, त्रिपुरा में 2, उत्तराखंड में 46, उत्तर प्रदेश में 1294 और पश्चमि बंगाल में 392 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

एक दिन में 705 मरीज ठीक हुए

मंगलवार शाम करीब चार बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 705 मरीज कल यानी सोमवार को ठीक हुए हैं. उन्होंने कहा कि अब रिकवरी रेट 17.48 फीसदी हो गई है.

सोमवार को 35852 सैंपल की जांच हुई

देश में अब तक चार लाख 49 हजार 810 टेस्ट हुए हैं. आईसीएमआर के अध्यक्ष आर गंगाखेडकर ने बताया कि सोमवार को कुल 35852 सैंपल की जांच की गई इसमें से 29776 टेस्ट आईसीएमआर नेटवर्क के 201 लैब में की गई, बाकी बचे 6076 टेस्ट 86 प्राइवेट लैब में किए गए.

COVID-19: ICMR की राज्यों को सलाह- दो दिनों के लिए रैपिड टेस्टिंग किट का इस्तेमाल न करें, बंगाल से वापस लिए खामी वाले किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget