एक्सप्लोरर

Covid-19 Endemic Stage: जानिए, क्या है 'एंडेमिक स्टेज'? देश में कोरोना के आंकड़ों पर क्या होगा इसका असर

Covid-19 Endemic Stage: WHO के अनुसार भारत जल्द ही कोरोना की 'एंडेमिक स्टेज' में जा सकता है. एंडेमिक वो स्टेज है जब एक आबादी वायरस के साथ जीना सीख लेती है. 

Covid-19 Endemic Stage: कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में महामारी की स्थिति को लेकर बड़ी बात कही है. WHO की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या विश्वनाथन के अनुसार यहां कोरोना वायरस की स्थिती 'एंडेमिक स्टेज' (Endemic stage) में जा सकती है.

जहां पैनडेमिक में वायरस लोगों पर हावी रहता है और एक बड़ी आबादी को अपनी चपेट में लेता है. वहीं एंडेमिक स्टेज तब आती है जब किसी एक जियोग्राफिक एरिया में कोई बीमारी या वायरस लगातार बना रहता है. आसान शब्दों में कहें तो एंडेमिक वो स्टेज है जब एक आबादी वायरस के साथ जीना सीख लेती है. 

दुनिया में अब तक कई देश कोरोना वायरस की 'एंडेमिक स्टेज' में पहुंच चुके हैं. थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर ये सभी देश अपने वहां वायरस के 'एंडेमिक स्टेज' में पहुंचने की बात कह चुके हैं. साथ ही इन देशों ने अपने नागरिकों से वायरस के साथ जीना सीखने की भी बात कही है. 

एंडेमिक, एपीडेमिक और पैनडेमिक में क्या है अंतर 

संक्रामक बीमारियां बैक्टीरिया या वायरस के जरिये फैलती हैं. ये हमेशा से ही हमारे बीच में मौजूद रहते हैं. किसी भी संक्रामक बीमारी को हम तीन स्टेज में बांट सकते हैं.

  • एंडेमिक स्टेज स्टेज, ये वो स्टेज है जब कोई बीमारी किसी क्षेत्र या आबादी में लगातार या स्थाई तौर पर मौजूद रहती है.  
  • एपीडेमिक स्टेज, ये वो स्टेज है जब संक्रामक बीमारी एक ही समय पर बहुत से लोगों को अपनी चपेट में लेती है और एक या एक से ज्यादा कम्यूनिटी में  फैलती है.
  • पैनडेमिक स्टेज, जब किसी एपीडेमिक बीमारी का संक्रमण ग्लोबल स्तर पर हो जाता है तब उसे पैनडेमिक कहा जाता है. 

संक्रामक बीमारियों को पूरी तरह से खत्म करना मुश्किल 

एक्स्पर्ट्स के अनुसार, "अगले 12 से 24 महीनों में कोविड, एंडेमिक स्टेज में पहुंच जाएगा. इसके बाद ये वो आंकड़ा नहीं रह जाएगा जिस पर रोजाना नजर बनाए रखनी होगी." पिछले दशकों में जो भी संक्रामक बीमारियां आई हैं वो किसी ना किसी रूप में हमारे बीच मौजूद रही हैं. इन्हें पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सका है. मलेरिया, टीबी, लेप्रोसी और खसरा ये कुछ ऐसी बीमारियां है जो पिछले लंबे समय से हमारे बीच बनीं हुई हैं और हम इनके साथ लगातार जीते आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें 

जम्मू के किश्तवाड़ से दो आतंकी गिरफ्तार, हिजबुल तक पहुंचा रहे थे सुरक्षाबलों के ठिकानों की जानकारी

Malnutrition in India Data: भारत में नौ लाख से ज्यादा बच्चें 'गंभीर कुपोषित', जानिए क्या है राज्यों के हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget