एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: दिल्ली में लगेगा नाइट कर्फ्यू? सूत्रों ने दी ये जानकारी

दिल्ली सरकार के सूत्र ने कहा कि नाइट कर्फ्यू लगाने के बारे में सरकार द्वारा निर्णय लिये जाने का संबंध संक्रमण दर से है. संक्रमण दर में गिरावट देखी जा रही है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने की संभावना कम है. दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताहों में कोविड-19 की संक्रमण दर में गिरावट आने के बाद सूत्रों ने यह जानकारी दी.

इससे पहले दिन में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि दिल्ली में संक्रमण दर में नवंबर की शुरुआत के बाद से करीब 55 फीसद की गिरावट आयी है और अगले दो सप्ताहों में इसमें और कमी आएगी.

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में संक्रमण दर सात नवंबर के 15.26 फीसद से घटकर 7.35 फीसद पर आ गयी है . कल दिल्ली में 3,726 नये मामले आये और संक्रमण दर 7.35 फीसद रही. ’’

पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय में कहा था कि वह तीन से चार दिनों में यह तय करेगी कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के प्रसार को थामने के लिए रात का कर्फ्यू लगाया जाए या नहीं.

सरकार के सूत्र ने कहा, ‘‘ कर्फ्यू लगाने के बारे में सरकार द्वारा निर्णय लिये जाने का संबंध संक्रमण दर से है. चूंकि संक्रमण दर में काफी गिरावट आयी है यानी संक्रमण कम हो रहा है , ऐसे में ऐसी संभावना कम है कि सरकार रात के कर्फ्यू का पक्ष लेगी. ’’

गृह मंत्रालय ने 25 नवंबर को जारी अपने दिशानिर्देशों में का था कि राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश अपने आकलन के आधार पर कोविड-19 के प्रसार के रोकथाम के लिए रात के कर्फ्यू जैसी स्थानीय पाबंदियां लगा सकती हैं.

वैसे जब जैन से दिल्ली में रात के कर्फ्यू की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, ‘‘ हम नजर रख रहे हैं कि क्या कदम उठाया जाना है. हम देखेंगे कि यह (संक्रमण दर) गिरती है या पलटती है.’’

COVID 19: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में आए 4006 नए मामले, 86 लोगों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget