COVID-19: चीन ने भारत को दिए 1.7 लाख PPE किट, देश में मौजूदा उपलब्धता तीन लाख से ज्यादा हुई
गृह मंत्रालय ने कहा कि चीन ने कोविड-19 से निपटने के लिए सहायता के तौर पर ये किट भारत को दिए हैं. देश में अब पीपीई किट की संख्या 387473 हो गई है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज में स्वास्थ्य कर्मियों के इस्तेमाल में आने वाले निजी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) की 1.7 लाख किट चीन से भारत को सोमवार को मिल गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चीन ने भारत को कोरोना संकट से निपटने के लिए सहायता के रूप में ये किट दी हैं.
देश में पीपीई की मौजूदा संख्या 387473 हुई
मंत्रालय के अनुसार देश में निर्मित 20 हजार पीपीई की आपूर्ति होने के साथ ही अब अस्पतालों को 1.90 लाख पीपीई की आपूर्ति कर दी जाएगी. देश में पीपीई की मौजूदा उपलब्धता 387473 हो गई है.
अब तक 2.94 लाख पीपीई की आपूर्ति कर दी गई
मंत्रालय के अनुसार राज्यों को केन्द्र सरकार की ओर से अब तक 2.94 लाख पीपीई की आपूर्ति कर दी गई. इसके अलावा देश में ही बने दो लाख एन95 मास्क भी अस्पतालों को मुहैया कराए गए हैं. इसके अलावा दूसरे स्रोतों से मिले इस श्रेणी के 20 लाख मास्क की पहले ही अस्पतालों को आपूर्ति कर दी गई है.
भारत में कोविड-19 का मौजूदा आंकड़ा
भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 4281 हो गई है. इस वायरस की वजह से 111 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इलाज के बाद 319 लोग रिकवर हुए हैं. देश में सबसे ज्यादा 748 मामले महाराष्ट्र में हैं.
दुनियाभर में कोरोना की वजह से सत्तर हजार से अधिक लोगों की मौत
दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से अब तक सत्तर हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. आंकड़ों के मुताबिक मौत का कुल आंकड़ा 70,344 है. वहीं पूरी दुनिया में अब तक 1,285,261 केस सामने आ चुके हैं. हालांकि, इलाज के बाद अब तक 271,847 लोग रिकवर भी हुए हैं. यूरोप में मरने वालों की संख्या 50,215 है. कोविड-19 से सबसे ज्यादा 15,877 मौत इटली में हुई हैं. जबकि स्पेन में 13,055, अमेरिका में 9,648 और फ्रांस में 8,078 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है. क्या नोट पर जिंदा रह सकता है Coronavirus, जानिए हॉन्गकॉन्ग यूनिवर्सिटी के रिसरचर्स का जवाबSource: IOCL



























