एक्सप्लोरर

8 जून से बदल जाएगा भक्ति का तौर-तरीका, मंदिरों में प्रसाद-चरणामृत नहीं मिलेगा, मूर्तियों को छूने की मनाही

कोरोना काल में फिलहाल मंदिरों के अंदर अब श्रद्धालुओं को न प्रसाद मिलेगा, न चरणामृत बांटा जाएगा.सरकार की नई गाइडलाइन में धार्मिक स्थल के अंदर जाने से पहले हाथ और पैर साबुन से धोने की सलाह दी गई है.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच बहुत कुछ बदल चुका है और बहुत कुछ अभी बदलने वाला है. अब आपकी आस्था और भक्ति का तौर-तरीका भी बदलने वाला है जिसकी शुरुआत 8 जून से हो रही है. आठ जून से कंटेनमेंट जोन से बाहर देश के धार्मिक स्थल खोले जाने की सरकार ने इजाजत दी है. अब इसके लिए एक नई गाइडलाइन भी जारी हो गई है. मंदिर में, मस्जिद में, गुरुद्वारा या चर्च में जहां भी आप पूजा या इबादत करते हैं, वहां अब सब पहले जैसा नहीं रहने वाला है.

8 जून से धार्मिक स्थलों में क्या-क्या बदलने वाला है?

अनलॉक शुरू होते ही देश में मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा और गिरजाघरों के लिए नए नियम लागू होंगे. कोरोना काल में फिलहाल मंदिरों के अंदर अब श्रद्धालुओं को न प्रसाद मिलेगा, न चरणामृत बांटा जाएगा. 8 जून से धार्मिक स्थल खोले जाने को लेकर केंद्र सरकार की जो नई गाइडलाइन आई है, उसमें कई तरह की पाबंदियों का जिक्र है. नई गाइडलाइन के मुताबिक....

- अगर आप मंदिर में जा रहे हैं तो मूर्तियों को नहीं छू सकते

- धार्मिक किताब या पूजा स्थल को छूने की भी मनाई होगी

मंदिरों में अक्सर लगने वाली कतारें भी कोरोना काल में बदलने वाली हैं. धार्मिक स्थलों में भीड़ की सख्त मनाही है. यही नहीं अगर आपने धार्मिक स्थल में कतार में खड़े हैं तो एक-दूसरे के बीच 6 फीट से ज्यादा की दूरी जरूरी है. श्रद्धालुओं के लिए मास्क या फेस कवर करना अनिवार्य होगा. अपने फोन पर आरोग्य सेतु ऐप रखने की भी सलाह दी गई है सरकार की नई गाइडलाइन में धार्मिक स्थलों को भी कुछ जिम्मेदारियां दी गई हैं. जैसे...

- धार्मिक स्थलों में आने वाले हर श्रद्धालु की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी - प्रवेश द्वार पर और निकासी पर हैंड सेनिटाइज करने की सुविधा की जाएगी - श्रद्धालुओं की कतार वाली जगह पर मार्किंग की जाएगी - धार्मिक स्थलों में आने-जाने के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था हो

सरकार की नई गाइडलाइन में धार्मिक स्थल के अंदर जाने से पहले हाथ और पैर साबुन से धोने की सलाह दी गई है. मंदिर परिसर में मौजूद दुकानों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है. तो कुल मिलाकर 8 जून से भक्ति के तौर-तरीके बदलने वाले हैं.

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी की गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget