एक्सप्लोरर

Corona Update: देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना, 109 दिन बाद एक्टिव मामले 5 हजार के पार

Coronavirus Update: कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है.

COVID-19 In India: देश में H3N2 इन्फ्लूएंजा के खौफ के बीच कोरोना के मामलों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. देश के कई इलाकों में तेजी से कोविड-19 के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. बीते 109 दिन बाद देश में कोविड-19 के 5,000 सक्रिय केस सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार (17 मार्च) को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 796 हो गए.

आंकड़ों के अनुसार, 17 मार्च तक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5,026 हो गई है, जबकि 5 लोगों की मौत होने से कुल मौत का आंकड़ा 5,30,795 हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया, "गुरुवार (16 मार्च) को कुल 98,727 परीक्षण किए गए, जबकि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है."

इन राज्यों में कोरोना से हुई मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी और उत्तर प्रदेश और केरल में एक-एक मरीज की मौत हुई है. इस स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत है.  बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,57,685 हो गई है. महामारी की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है. कोरोना से रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत है.

16 मार्च को कितने नए केस मिले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में गुरुवार (16 मार्च) को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 754 नए मामले सामने आए. देश में कुल एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 4,623 पर पहुंच गई है. इससे पहले बीते साल 12 नवंबर को कोरोना संक्रमण के 734 मामले एक ही दिन में सामने आए थे. 

इन 6 राज्यों को जारी किया गया अलर्ट

कोविड-19 के मामलों में तेजी को लेकर केंद्र सरकार की ओर से 6 राज्यों को अलर्ट जारी किया गया है. कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जांच, निगरानी और बचाव के उपायों को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें-Union Health Ministry: फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्रालय की असहमति, केमिस्ट नहीं लिख पाएंगे प्रिस्क्रिप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget