एक्सप्लोरर

COVID-19 BF.7 Omicron Variant: ओमिक्रोन के नए सब वेरिएंट ने डराया, जानें- कैसे करें बचाव?

दुनिया भर में कोविड के नये वैरिएंट BF.7 ने दस्तक दे दी है. BF.7 कोविड के BA.5 का सब वैरिएंट है. चीन, जापान समेत दुनिया के कई देशों में इस वैरिएंट ने तबाही मचा रखी है.

Protection From Covid-19: देश और दुनिया में कोरोना के नये वेरिएंट BF.7 ने दस्तक दे दी है. चीन, जापान समेत दुनिया के कई देशों में इसके मामले बढ़ते चले जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की. समीक्षा बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा की गई कि आखिर देश के लोग कोरोना से अपना बचाव कैसे कर सकते हैं? 

मंडाविया ने कहा कि कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है. मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिये कहा है. हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिये तैयार हैं.

क्या है कोविड का नया वेरिएंट BF.7?
दुनिया भर में तेजी से फैल रहा कोविड का नया वेरिएंट BF.7 कोविड के BA.5 का सब वेरिएंट है. BF.7 ओमिक्रॉन वेरिएंट की सब वेरिएंट का भी वेरिएंट है और बाकी के वेरिएंट के मुकाबले काफी संक्रामक है. ये माना जाता है कि कोविड का यह वेरिएंट काफी तेजी से फैलता है और उन लोगों को भी संक्रमित कर सकता है जिन्होंने इसका टीका लगवाया है. 

कोविड के वेरिएंट BF.7 से कैसे करें बचाव?
1. प्रिकॉशन डोज लगवाएं, कोविड से खुद का बचाव करने के लिए सरकार ने सबसे कोविड का प्रिकॉशन डोज लगाने को कहा है. सरकार ने कहा कि बूढ़े बुजुर्ग लोग, और कई बीमारियों से घिरे लोग कोविड का प्रिकॉशन डोज जरूर लगवाएं. 

2. भीड़ भरी जगहों पर जाने से बचें, सरकार ने लोगों से अपील की है कि कोविड के नये वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए. 

3. सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ख्याल, कोविड ह्यूमन टू ह्यूमन कॉन्टैक्ट से फैलता है, इसलिए सरकार ने लोगों से अपील करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने को कहा है. 

4. घर पर ही मनाएं त्योहार, सरकार ने कहा है कि अगले हफ्ते क्रिसमस और नये साल के उत्सव को घर पर ही परिवार के लोगों के साथ मनाएं. 

दुनिया में बढ़ रहे कोविड के मामले
दुनिया के कई देशों जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और चीन में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिस वजह से भारत में भी सरकार सतर्क हो गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कोविड की पूरी जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है. 

भारत में कितने हैं कोविड के मामले?
अगर रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो भारत में कोविड संक्रमण का प्रकोप घट रहा है और 19 दिसंबर 2022 को देश में कोविड के कुल औसत मामले 158 रह गये हैं. वैश्विक स्तर पर अगर नजर डालें तो पिछले छह हफ्तों से कोविड-19 के प्रतिदिन के औसत मामले में इजाफा देखा जा रहा है. 19 दिसंबर, 2022 को खत्म हुए हफ्ते में विश्व में कोविड-19 के 5.9 लाख नये औसत मामले दर्ज किये गये. 

क्या बोला स्वास्थ्य मंत्रालय?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीन में कोविड-19 संक्रमण बढ़ने की वजह इसके ओमिक्रोन से विकसित बीएफ.7 प्रकार है. बैठक के दौरान बताया गया कि कोविड-19 के नये मामलों के लिहाज से केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु सबसे आगे हैं, लेकिन देश में कोविड-19 के कुल मामले घट रहे हैं.

बीजेपी का प्लान '144' : जानिए आपके राज्य की किन सीटों को जीतने के लिए लगाई गई है पीएम मोदी की ड्यूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
CJP Protest Highlights: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget