एक्सप्लोरर

देश में हर जगह संभव नहीं वैक्सीन का उत्पादन, केजरीवाल के 'फॉर्मूला' साझा करने की मांग पर स्वास्थ्य मंत्रालय का जवाब

दरअसल ये वैक्सीन लाइव वायरस को इनएक्टिव कर बनाया जाता है जिसके लिए BSL3 लैब जरूरी है. वहीं भारत सरकार की PSU भी शामिल की गई है वैक्सीन उत्पादन में. सरकार ने साफ किया कि अगर कोई कंपनी अभी मिलकर बनाना चाहती है तो सरकार हर संभव मदद करेगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिठ्ठी और देश भर में वैक्सीन की कमी दूर करने पर सुझाव दिया था की वैक्सीन का फार्मूला अन्य कंपनियों से साझा किया जाए ताकि युद्ध स्तर पर वैक्सीन का उत्पादन किया जाए. इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया कि वो चाहते है और इसके लिये कोशिश भी की गई लेकिन देश में सबके पास BSL3 लैबोरेटरी नहीं है. 

 

देश में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने को लेकर हाल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी. चिठ्ठी में अरविंद केजरीवाल ने टीकाकरण बढ़ाने के ज्यादा वैक्सीन उत्पादन करने की बात लिखी और सुझाव दिया कि भारत बायोटेक और सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया वैक्सीन का फार्मूला दूसरी कंपनी के साझा करें और उसका उत्पादन बढ़ाया जा सके.

 

केजरीवाल ने की थी फॉर्मूल साझा किए जाने की मांग

अरविंद केजरीवाल ने अपनी चिट्टी में लिखा है की केवल दो कंपनी के उत्पादन से पूरे देश को वैक्सीन देना संभव नहीं. वैक्सीन का फार्मूला अन्य कंपनियों से साझा किया जाए. भारत की अन्य कई कंपनियों को वैक्सीन बनाने की इजाज़त दी जाए ताकि युद्ध स्तर पर वैक्सीन का उत्पादन किया जाए.

 

अरविंद केजरीवाल के इस सुझाव पर नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य और टीकाकरण से जुड़ी कई समिति के मेंबर डॉ. वीके पॉल ने जवाब दिया. उन्होंने साफ कहा की वो भी ऐसा चाहते है और भारत बायोटेक कंपनी को भी इसको लेकर कोई दिक्कत नहीं है. इसको लेकर कोशिश भी की गई. लेकिन वैक्सीन निर्माण और उत्पादन में एक खास तरह की BLS3 लैब की जरूरत होती है जो कि देश में ज्यादातर दवा कंपनियों के पास नहीं है. 

 

BSL3 लैब बिना संभव नहीं वैक्सीन का उत्पादन

 

दरअसल ये वैक्सीन लाइव वायरस को इनएक्टिव कर बनाया जाता है जिसके लिए BSL3 लैब जरूरी है. वहीं भारत सरकार की PSU भी शामिल की गई है वैक्सीन उत्पादन में. वहीं सरकार ने साफ किया कि अगर कोई कंपनी अभी मिलकर बनाना चाहती है तो सरकार हर संभव मदद करेगी.

 

यानी अरविंद केजरीवाल की सलाह से पहले केन्द्र सरकार उत्पादन बढ़ाने के हर कदम की तलाश कर चुकी है. इसके लिए टेक्नोलॉजी हर किसी के पास नहीं है. वहीं सरकार ने साफ किया है की अगले दो महीनों में भारत बायोटेक उत्पादन बढ़नेवाला है. जुलाई तक उम्मीद है की कंपनी हर महीने 5 करोड़ से ज्यादा डोज तैयार कर पायेगी जिसकी तैयारी चल रही है. सरकार ने भी इसमें मदद की है. 

ये भी पढ़ें: भारत बायोटेक के अलावा दूसरी कंपनियां भी कर सकती हैं कोवैक्सीन का उत्पादन, सरकार ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget