एक्सप्लोरर

तमिलनाडु के कपल ने प्लेन में की शादी, DGCA ने दे दिए जांच के निर्देश 

तमिलनाडु का एक कपल प्लेन में शादी करके चर्चा में आ गया. मदुरै के रहने वाले राकेश और दीक्षा ने चार्टर्ड विमान किराए लिया और हवाई जहाज में शादी के बंधन में बंध गए. फ्लाइट में हुई इस शादी में उनके रिश्ततेदार भी शामिल हुए. डीजीसीए ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. 

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाया है. लॉकडाउन के कारण लोगों को शादी जैसे समारोह में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा और वे दिक्कतों से बचने के तरह-तरह के रास्ते निकाल रहे हैं. एक ऐसा ही मामला तमिलनाडु के मदुरै में सामने आया है. मदुरै के राकेश और दीक्षा ने हवाई जहाज में शादी की है. हालांकि इस मामले को लेकर डीजीसीए ने कार्रवाई करने की बात भी कही है. 

दरअसल, कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण तमिलनाडु सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन लगा रखा है. ऐसे में राकेश और दीक्षा ने एक चार्टर्ड विमान किराए पर लिया और हवाई जहाज में शादी के बंधन में बंध गए. फ्लाइट मे 130 गेस्ट भी थे. रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लाइट ने मदुरै से उड़ान भरी. उड़ान दो घंटे की थी और इसी दौरान दोनों शादी के बंधन में बंधे. इस शादी की तस्वीर जल्द ही वायरल हो गई . 

गेस्ट का आरटी-पीसीआर टेस्ट करने का दावा
शादी की वायरस तस्वीरों में गेस्ट बिना मास्क के नजर आ रहे हैं और कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करता नजर नहीं आ रहा.  हालंकि इस कपल ने ने दावा किया कि सभी 130 यात्री उनके रिश्तेदार थे और उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था और निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद फ्लाइट में सवार हुए थे.

डीजीसीए ने शिकायत दर्ज करने का दिया निर्देश 
एयरपोर्ट के डायरेक्ट ने कहा कि  "मदुरै से एक स्पाइसजेट चार्टर्ड उड़ान बुक की गई थी एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी मिड एयर मैरिज सेरेमनी समारोह से अनजान थे."
वहीं, डीजीसीए ने कहा कि मिड-एयर मैरिज की जांच शुरू कर दी है और एयरलाइन और एयरपोर्ट अथॉरिटी से पूरी रिपोर्ट मांगी है. एयरलाइन ने संबंधित अधिकारियों के साथ कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया है. 

यह भी पढ़ें-

गरीब राज्यों पर फ्री वैक्सीन का बोझ: इन आठ राज्यों को खर्च करना पड़ सकता है स्वास्थ्य बजट का 30%

CM केजरीवाल बोले- 16 कंपनियां कोवैक्सीन बनाने में सक्षम, तो 25 करोड़ वैक्सीन हर महीने हम क्यों नहीं बना रहे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
LIVE: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget