एक्सप्लोरर

जनता बोली हैदराबाद पुलिस ने जो किया वही सही था, सोशल मीडिया पर पुलिस को मिल रही बधाई

लंबे समय से देश में अपराधियों को उनकी भाषा में ही जवाब देने की मांग उठती रही है. हैदराबाद एनकाउंटर को लोग इसी तरह का जवाब मान रहे हैं.

नई दिल्ली: हैदराबाद के एनकाउंटर ने लोगों के गुस्से को ठंडा किया है खत्म नहीं किया है. महिला डाक्टर की हत्या के दोषियों को जिस तरह से मारा गया है उससे अपराधियों को अपराध करने से पहले कम से कम सौ बार सोचना पड़ेगा. हैदराबाद पुलिस की इस कार्रवाई की देश की जनता ने सराहना की है. वहीं देश की कई बड़ी हस्तियों ने भी हैदराबाद पुलिस को इस एनकाउंटर के लिए बधाई दी है.

लंबे समय से देश में अपराधियों को उनकी भाषा में ही जवाब देने की मांग उठती रही है. हैदराबाद एनकाउंटर को लोग इसी तरह का जवाब मान रहे हैं. हैदराबाद में महिला डाक्टर की जिस निर्मम तरीके से हत्या की गई उससे पूरे देश में आक्रोश था. घटना के विरोध में देश भर में हुए प्रर्दशन के चलते हैदराबाद पुलिस पर जबरदस्त दबाव था, इस घटना से पूरे पुलिस महकमे पर सवाल उठ रहे थे, वर्दी पर लगे इस दाग को धोने के लिए हैदराबाद पुलिस पर भारी दबाव था. हालांकि घटना में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन इसके बाद भी नियम कायदे में बंधी पुलिस को फिर भी कहीं कमी नजर आ रही थी.

हरबार की तरह ऐसा नहीं हुआ और अपराधियों की हरकतों ने पुलिस के हाथ ऐसा मौका दे दिया. जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग रहे चारों आरोपियों को बिना समय गंवाए एक एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया.

सुबह जैसे ही लोगों को इस बात की खबर हुई, सोशल मीडिया पर इस एनकाउंटर को लेकर संदेशों और पोस्ट की बौछार होना शुरू हो गई. देश की कई बड़ी हस्तियों ने इस एनकाउंटर को सुबह की अच्छी खबर बताया तो किसी ने इस कार्रवाई पर हैदराबाद पुलिस को बधाई दी. बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने एनकाउंटर को सही ठहराते हुए पुलिस को बधाई दी है. आम लोगों ने भी इस एनकाउंटर को सही बताया है. अधिकतर लोगों का कहना था कस्टडी से भाग रहे आरोपियों पर गोली चलाने के अलावा पुलिस के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था. लोगों का ये भी कहना था कि इस तरह की कार्रवाई से ही अपराधियों में खौफ पैदा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget